{"_id":"61c987ca7c126454dd446d1e","slug":"jasmin-bhasin-gorgeous-look-in-floral-ruffle-saree-for-friend-ring-ceremony","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साड़ी पहन सुंदर नारी बन गईं जैस्मीन भसीन, तस्वीरें सामने आईं तो नजरें हटाना हुआ मुश्किल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
साड़ी पहन सुंदर नारी बन गईं जैस्मीन भसीन, तस्वीरें सामने आईं तो नजरें हटाना हुआ मुश्किल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 27 Dec 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
जैस्मिन भसीन
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 14 से मशहूर हुईं जैस्मीन भसीन फैंस की चहेती बन चुकी हैं। उनकी हर तस्वीर को सोशल मीडिया पर खासा पसंद किया जाता है। इस बार भी जैस्मीन ने इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो साड़ी पहने काफी सुंदर दिख रही हैं। जैस्मीन अक्सर ही कैजुअल आउटिंग के लिए भी स्टाइलिश कप़ड़ों में नजर आती हैं। ऐसे मे उनका ये लुक फैंस की निगाहों में चढ़ गया है।
2 of 4
jasmin bhasin
- फोटो : instagram
दरअसल, फ्रेंड की रिंग सेरेमनी ने लिए तैयार हुईं जैस्मीन ने गुलाबी रंग की रफल साड़ी का चुनाव किया था। जिस पर छोटे फूलों के प्रिंट का काम किया गया था। वहीं इसकी हेमलाइन और पल्लू पर रफल ऐड किया गया था। जिसमे जैस्मीन अपनी स्लिम फिगर फ्लांट कर रही थीं। वहीं जैस्मीन ने रफल साड़ी के साथ ज्वैलरी से मैच करती बेल्ट लगा रखी थी।
3 of 4
jasmin bhasin
- फोटो : instagram
वहीं इस साड़ी के अपोजिट स्लीवलेस ब्लाउज पर थ्रेड वर्क किया गया था। जिसकी डीप नेकलाइन इसे ग्लैमरस बना रही थी। जैस्मीन ने इस गुलाबी साड़ी के साथ पर्ल और कुंदन के बने चोकर नेकपीस को मैच किया था। वहीं साड़ी संग मेकअप भी शानदार था। पिंक मैचिंग लिपस्टिक के साथ जैस्मीन पिंक ब्लश और गोल्डन हाईलाइटर के साथ नजर आईं। बात करें हेयरस्टाइल की तो वेल कट और ब्लो ड्राई हेयर डू उनके लुक में चार चांद लगा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
jasmin bhasin
- फोटो : instagram
बता दें कि जैस्मीन ब्वॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ अक्सर ही तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। वैसे तो जैस्मीन अपने बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें भी साझा करती हैं। लेकिन फैंस को उनका क्यूट लुक सबसे ज्यादा पसंद आता है। ऐसे में जैस्मीन भी फैंस के दिलों को ना तोड़कर अक्सर ही क्यूट लुक में नजर आती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।