बिग बॉस के घर से जैस्मीन भसीन लोगों के दिलों की धड़कन बन गई हैं। इसके साथ ही उनका एक्टर अली गोनी के साथ रिश्ता भी सार्वजनिक हो गया है। ऐसे में इस जोड़े को पसंद करने वाले सोशल मीडिया पर इनकी एक झलक के दीवाने रहते हैं। जैस्मीन भसीन वैसे तो इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में बनी थीं। लेकिन अली गोनी के साथ उनकी तस्वीरें नजर नहीं आ रही थीं। हालांकि अब जैसली के फैन दोनों को एक साथ देख पाएंगे। दरअसल, जैस्मीन भसीन ब्वॉयफ्रेंड अली गोनी को रीसिव करने एयरपोर्ट पहुंची थीं। जहां पर उनका स्टाइलिश लुक हर किसी का ध्यान खींच रहा था। वैसे तो बता दें कि अली और जैस्मीन अपने रिश्ते को जरा भी नहीं छुपाते। यहां तक कि मौका मिलते ही वो फैंस के लिए खुलकर पोज देते हैं।
एयरपोर्ट पर ब्वॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची जैस्मीन भसीन, बॉडी फिटिंग कपड़ों ने खींचा हर किसी का ध्यान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 03 Jun 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन