फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jewellery Selection Tips: लाल रंग के एथनिक और वेस्टर्न आउटफिट के साथ कैसी ज्वेलरी जचती है ?

Tue, 04 Feb 2025 12:09 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 04 Feb 2025 12:09 PM IST
सार

लाल रंग के एथनिक और वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ सही ज्वेलरी का चयन आपके लुक को और भी निखार सकता है। नीचे दिए गए सुझावों के माध्यम से आप अपने आउटफिट के साथ मेल खाती ज्वेलरी चुन सकती हैं।

विज्ञापन
Jewellery Selection Tips what kind of jewelry goes with red dress
लाल रंग के एथनिक और वेस्टर्न आउटफिट के साथ कैसी ज्वेलरी जचती है ? - फोटो : instagram

Jewellery Selection Tips: ज्वेलरी हमेशा से ही महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। इसकी वजह से आउटफिट का लुक और भी ज्यादा खूबसूरत दिखने लगता है। पर, क्या आप जानते हैं कि गलत ज्वेलरी के चयन से न सिर्फ आपका लुक बिगड़ सकता है, बल्कि इसकी वजह से आपके आउटफिट भी अजीब दिखता है। ऐसे में हम आपको रंग के हिसाब से सही ज्वेलरी का चयन करना बताएंगे।



आज की बात करें तो आज हम आपको बताएंगे कि लाल रंग के एथनिक और वेस्टर्न आउटफिट के साथ आपको कैसी ज्वेलरी का चयन करना है। क्योंकि सही ज्वेलरी आपकी खूबसूरती को और बढ़ा देगी। लाल रंग के आउटफिट के बारे में हम इसलिए बता रहे हैं क्योंकि वैलेंटाइन वीक आने वाला है, जिसमें लाल रंग काफी अहम माना जाता है। 

Jewellery Selection Tips what kind of jewelry goes with red dress
गोल्ड ज्वेलरी - फोटो : Instagram

एथनिक आउटफिट्स के लिए
 

गोल्ड ज्वेलरी

यदि आप लाल रंग का लहंगा, साड़ी या सूट कैरी कर रही हैं तो उनके साथ सोने की ज्वेलरी का संयोजन पारंपरिक और शाही लुक प्रदान करता है। खासतौर पर यदि आपके आउटफिट पर गोल्ड का वर्क हो, तब तो गोल्ड ज्वेलरी और भी ज्याजा प्यारी लगती है। 

 

 

Jewellery Selection Tips what kind of jewelry goes with red dress
कुंदन या पोल्की सेट - फोटो : Instagram

कुंदन या पोल्की सेट

यदि लाल रंग के एथनिक आउटफिट में आपको हैवी लुक कैरी करना है तो कुंदन या पोल्की ज्वेलरी लाल एथनिक आउटफिट्स के साथ बेहद खूबसूरत लगती है। ये खासकर शादी जैसे अवसर पर आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jewellery Selection Tips what kind of jewelry goes with red dress
पर्ल ज्वेलरी - फोटो : instagram

पर्ल ज्वेलरी

यदि आपको एलिगेंट दिखना पसंद है तो गोल्ड और कुंदन की जगह लाल एथनिक आउटफिट के साथ पर्ल ज्वेलरी कैरी करें। मोती की ज्वेलरी लाल रंग के साथ एक संतुलित और सॉफ्ट लुक देती है, जो साड़ी या लहंगे के साथ अच्छी लगती है।

विज्ञापन
Jewellery Selection Tips what kind of jewelry goes with red dress
सिल्वर या प्लेटिनम ज्वेलरी - फोटो : instagram

 वेस्टर्न आउटफिट्स के लिए

सिल्वर या प्लेटिनम ज्वेलरी

अब जैसे कि वैलेंटाइन वीक आ रहा है तो लड़कियां लाल रंग की वेस्टर्न ड्रेस अवश्य खरीदेंगी। ऐसे में लाल रंग की वेस्टर्न ड्रेस के साथ सिल्वर या प्लेटिनम ज्वेलरी एक मॉडर्न और स्लीक लुक देती है। इसे आप अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed