फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trendy Lip Shades: लाल रंग के कपड़ों के साथ खूबसूरत लगती है इन रंगों की लिपस्टिक

Mon, 03 Feb 2025 05:16 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 03 Feb 2025 05:16 PM IST
सार

यदि आप लाल रंग के कपड़े वैलेंटाइन वीक के लिए खरीद रही हैं, तो ये भी जान लें कि इसके साथ कौन से रंगों की लिपस्टिक जचती है। 

विज्ञापन
lipstick shade for red colour outfit laal outfit ke sath kis rang ki lipstick lagayein
लाल रंग के कपड़ों के साथ खूबसूरत लगती है इन रंगों की लिपस्टिक - फोटो : instagram

Trendy Lip Shades: लाल रंग प्यार का प्रतीक होता है। ऐसे में वैलेंटाइन वीक में इस रंग का काफी महत्व होता है। 7 फरवरी से शुरू होकर वैलेंटाइन वीक 14 फरवरी तक चलता है। ऐसे में इसके लिए हर कोई खूब तैयारी करता है। लड़कियां इन सात दिनों के लिए खूबसूरत से खूबसूरत आउटफिट खरीदती हैं।



यदि आप भी लाल रंग का आउटफिट वैलेंटाइन वीक के लिए खरीद रहीं हैं तो ये भी जान लें कि इस रंग के आउटफिट के साथ लिपस्टिक कैसी अच्छी लगेगी। दरअसल, गलत रंग की लिपस्टिक आपके लुक को बिगाड़ कर रख सकती है। ऐसे में आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि लाल रंग के आउटफिट के साथ किस-किस रंग की लिपस्टिक आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगी। 

lipstick shade for red colour outfit laal outfit ke sath kis rang ki lipstick lagayein
क्लासिक रेड - फोटो : Adobe stock

क्लासिक रेड 
  
लाल कपड़ों के साथ रेड लिपस्टिक सबसे परफेक्ट लगती है। यह आपको ग्लैमरस और रॉयल लुक देती है। यदि आपका आउटफिट ब्राइट रेड है, तो मैट रेड लिपस्टिक चुनें। खासतौर पर फेयर और मीडियम स्किन टोन पर बहुत अच्छी लगती है।  

lipstick shade for red colour outfit laal outfit ke sath kis rang ki lipstick lagayein
डीप मैरून - फोटो : Adobe stock

डीप मैरून

अगर आप थोड़ा रिच और क्लासी लुक चाहती हैं, तो मरून शेड बेस्ट रहेगा। खासकर शादी, पार्टी या फेस्टिव वियर के लिए यह शेड बहुत अच्छा लगता है।   ये स्किन टोन के अनुसार एलीगेंस जोड़ता है। मैरून में भी कई शेड आते हैं, जिसमें से आप अपने आउटफिट और स्किन टोन के हिसाब से चयन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
lipstick shade for red colour outfit laal outfit ke sath kis rang ki lipstick lagayein
न्यूड ब्राउन - फोटो : Adobe stock

न्यूड ब्राउन 

अगर आप बहुत बोल्ड लुक नहीं चाहतीं, तो न्यूड ब्राउन या कोको शेड बेस्ट रहेगा। ये सॉफ्ट, एलिगेंट और क्लासी लुक देता है। अगर आपकी स्किन टोन डस्की है, तो यह शेड आपको ज्यादा सूट करेगा। न्यूड शेड में भी आजकल कई विकल्प आते हैं, जिनमें से बेस्ट का चयन आप कर सकती हैं। 

विज्ञापन
lipstick shade for red colour outfit laal outfit ke sath kis rang ki lipstick lagayein
पिंक लिपस्टिक - फोटो : Adobe stock

पिंक लिपस्टिक 

अगर आपका लाल ड्रेस थोड़ा सॉफ्ट और रोमांटिक टच लिए हुए है, तो गुलाबी लिपस्टिक शानदार लगेगी। फेयर स्किन टोन के लिए ब्राइट पिंक अच्छा रहेगा। मीडियम से डार्क स्किन टोन के लिए म्यूटेड रोज पिंक बेस्ट रहेगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed