फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trendy Mangtikka Collection: फिर एक बार चलन में आ रहा मांगटीका, देखें आजकल कैसे टीके का है फैशन

Mon, 03 Feb 2025 04:17 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 03 Feb 2025 04:17 PM IST
सार

एक बार से शादियों में महिलाएं मांगटीका कैरी करने लगी हैं। यहां हम आपको मांगटीका का लेटेस्ट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप उससे टिप्स लेकर खरीदारी कर सकें। 

विज्ञापन
Trendy Mangtikka Collection for wedding season
Mangtikka - फोटो : instagram

Trendy Mangtikka Collection:  जब भी शादियों का सीजन आता है तो बाजार में काफी रौनक देखने को मिलती है। महिलाएं अपने वेडिंग लुक को कंप्लीट करने के लिए हमेशा ट्रेंड फॉलो करती हैं। वो ट्रेंड के हिसाब से ही कपड़े लेती हैं और उसी के हिसाब से ज्वेलरी का चयन करती हैं। आज के फैशन की बात करें तो एक बार फिर से अब मांगटीका ट्रेंड में आ रहा है। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस को हाल ही में मांगटीका कैरी किए देखा गया है।



इसी के चलते हम आज आपको मांगटीका का लेटेस्ट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। इससे टिप्स लेकर आप अपने आउटफिट से मैच करके मांगटीका खरीद सकती हैं। मांगटीका आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है। ये उस वक्त और अच्छा लगता है, जब महिलाएं लहंगा या साड़ी पहनती हैं। तो चलिए आपको लेटेस्ट मांगटीका कलेक्शन दिखाते हैं। 

Trendy Mangtikka Collection for wedding season
आउटफिट के साथ मैच करता हुआ टीका - फोटो : instagram

आउटफिट के साथ मैच करता हुआ टीका

ज्यादातर महिलाएं ऐसी ज्वेलरी कैरी करती हैं, जो उनके आउटफिट के साथ मैच करती हो। ऐसे में आप भी इसी टाइप का मांगटीका खरीद सकती हैं। इसके लिए मांगटीका में एक स्टोन आपकी ज्वेलरी और आउटफिट से मैच करता हुआ होना चाहिए। 

Trendy Mangtikka Collection for wedding season
डायमंड मांगटीका - फोटो : instagram

डायमंड मांगटीका

यदि आपके पास ऐसा डायमंड का मांगटीका है तो ये स्लीक लुक देने में मदद करता है। इसे आप तब कैरी करें जब आपका आउटफिट सिल्वर कलर में हो, या फिर आउटफिट पर सिल्वर कलर का वर्क हो। इससे आपका लुक अच्छा दिखेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trendy Mangtikka Collection for wedding season
हैवी मांगटीका - फोटो : instagram

हैवी मांगटीका

बहुत सी महिलाओं का माथा चौड़ा होता है। ऐसी महिलाओं के पास हैवी मांगटीका कमाल का लगता है। स्टोन्स जड़ा हुआ ऐसा मांगटीका कैरी करने के बाद आपको ज्यादा हैवी ईयररिंग्स कैरी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप अन्य ज्वेलरी को इसके साथ हल्की ही रख सकती हैं। 

विज्ञापन
Trendy Mangtikka Collection for wedding season
गोल्डन मांगटीका विद पर्ल - फोटो : instagram

गोल्डन मांगटीका विद पर्ल

यदि आपके आउटफिट पर गोल्डन वर्क है तो इस तरह का गोल्डन मांगटीका चुनें, जिस पर मोती भी लगे हों। मोतियों की वजह से आपका लुक काफी एलिगेंट लगेगा। गोल्ड वाला मांगटीका छोटा ही होना चाहिए, तभी आपका लुक अच्छा दिखेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed