Trendy Hairstyle: शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में जिनके घर में भी शादी है, वो लोग इसकी तैयारियों में जुटे हैं। जब घर में शादी होती है, तो इसकी सबसे ज्यादा तैयारियां महिलाएं करती हैं। शादी में पहनने के लिए लहंगा-साड़ी तो वो कई दिन पहले खरीद लेती हैं लेकिन आखिरी समय तक उन्हें समझ नहीं आता कि वो हेयर स्टाइल कैसी बनाएं।
Trendy Hairstyle: पतले बालों पर खूब जचेंगी ऐसी हेयर स्टाइल, बनाने के लिए नहीं पड़ेगी पार्लर वाली दीदी की जरूरत
यदि आपके बाल काफी पतले लेकिन लंबे हैं तो आप हमारी बताई गई हेयर स्टाइल बनाकर अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लो बन विद बाउंसी हेयर
इसे बनाने के लिए सबसे पहले बालों को अच्छे से ब्रश करें और मशीन की मदद से क्रिंप कर लें। इसके बाद पीछे के बालों को हल्का सा घुमा कर लो बन (नीचे की ओर जूड़ा) बनाएं। इस स्टाइल को थोड़ा ढीला बनाएं ताकि बाल घने दिखें। चाहें तो हेयर एक्सेसरीज लगाकर इसे और भी सुंदर बना सकती हैं। ये जूड़ा पतले बालों को घना दिखता है।
गजरा बन
इसे बनाने के लिए बालों में पहले थोड़ा सा वॉल्यूमाइजिंग स्प्रे लगाएं ताकि बाल फूले हुए दिखें। इसके बाद एक स्लीक लो बन बनाएं और इसे पिन से अच्छे से फिक्स करें। इसके ऊपर गजरा चारों तरफ लगाएं। ध्यान रखें कि यदि गजरा बन बना रही हैं तो बालों को अच्छी तरह से बाउंस दे दें, ताकि बाल घने दिखें।
फिशटेल ब्रेड
बालों को घना दिखाने में ये हेयर स्टाइल काम आती है। इसके लिए पहले बालों को कर्ल करना है, ताकि बाल घने दिखें। कर्ल करने के बाद बालों को साइड या बैक पर लेकर फिशटेल चोटी बनाएं। इसे हल्का लूज रखें ताकि बालों में वॉल्यूम दिखे। यदि आप चाहें तो साइड पिन्स या फूलों से इसे सजा सकती हैं। यह स्टाइल आपको एलीगेंट और ग्रेसफुल लुक देगा।
हाफ अप, हाफ डाउन स्टाइल
लहंगे के साथ ऐसी हेयर स्टाइल कमाल की लगती है। इसके लिए बालों के ऊपर वाले हिस्से को थोड़ा बाउंस देकर ऊपर की ओर पिन करें। दोनों साइड से बाल लेकर उसे पीछे की तरफ अटैच करें। नीचे के बालों को हल्का कर्ल करके खुला छोड़ दें। जो बाल पीछे की तरफ अटैच कर रही हैं, इसमें आप एक्सेसरीज लगा सकती हैं।