फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैंड पेटेंड कपड़ों का छाया ट्रेंड, लैक्मे फैशन वीक के पहले दिन दिखा अनामिका खन्ना का कलेक्शन

Wed, 17 Mar 2021 11:00 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 17 Mar 2021 11:00 AM IST
विज्ञापन
lakme fashion week 2021 day first live show started with anamika khanna
lakme fashion week 2021 - फोटो : youtube vedio

फैशन और ग्लैमरस कपड़ों के ट्रेंड एक बार फिर से देखने को मिलेंगे। कोरोना महामारी के बाद अब हर चीज में कुछ ना कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में लैक्मे फैशन वीक ने भी डिजिटल रूप ले लिया है। 16 मार्च को हुए लाइव डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से लैक्मे फैशन वीक की शुरूआत हुई। जिसमे डिजाइनर अनामिका खन्ना के कलेक्शन के साथ शो शुरू हुआ। एफडीसीआई और लैक्मे फैशन वीक संयुक्त रूप से एक सप्ताह तक लाइव शो आयोजित करेंगे।

lakme fashion week 2021 day first live show started with anamika khanna
lakme fashion week 2021 - फोटो : twitter

पिछले साल अनामिका खन्ना के शो स्टॉपर कॉउचर में करीना कपूर ने रैंप पर जलवे दिखाए थे। वहीं इस बार डिजिटल रूप से अनामिका खन्ना के कलेक्शन का शो हुआ। जिसकी शुरूआत कलाकारों द्वारा लाइव पेंटिंग के साथ हुई। सफेद कपड़ों को पहने मॉडल्स के ऊपर ये पेंटिग कलाकार कर रहे थे। 

lakme fashion week 2021 day first live show started with anamika khanna
lakme fashion week 2021 - फोटो : youtube vedio

इन हैंड पेंटेड कपड़ों को ग्लैमरस एंब्रायडरी वाले कपड़ों के साथ मैच कर मॉडल्स ने पेश किया। जिसमे कुछ ऑफबीट डिजाइन, क्रॉप्ड पैंट और जैकेट्स पर फ्रिंज डिटेल शामिल थी। वहीं बात करें रंगों की तो सफेद, काले और बीज कलर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
lakme fashion week 2021 day first live show started with anamika khanna
lakme fashion week 2021 - फोटो : youtube vedio

वहीं शो के आखिरी कुछ सेंकेड बेहद खास थे। जब इन हैंड पेंटेड मॉडल्स के कपड़ों पर बारिश दिखाई गई और सारे कलर धुल गए। और एक बार फिर से कपड़े पूरे तरीके से सफेद रंग में बदल गए। अब आगे आने वाले दिनों में भी फैशन वीक में कुछ दिलचस्प कलेक्शन देखने को मिलेंगे। 


View this post on Instagram

A post shared by Lakmé Fashion Week (@lakmefashionwk)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed