क्रिसमस और फिर नया साल, लगातार सेलिब्रेशन का माहौल बना रहता है। पार्टी करने और दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने के लिए हर कोई बस मौके की तलाश में रहते हैं। अगर आपका भी ऑफिस से सीधा दोस्तों के साथ अचानक पार्टी का प्रोग्राम बन गया है और चेंज करने का मौका नहीं मिल रहा, तो परेशान होने की जरूरत नहीं। इन दिनों अपनी पर्स में मेकअप के इन प्रोडक्ट को जरूर रखें। जिससे आप पार्टी के लिए बस मिनटों में तैयार हो जाएंगी।
Makeup Essentials: पर्स में रखें ये मेकअप प्रोडक्ट, ऑफिस से सीधा पार्टी में जाकर भी मिलेगा ग्लोइंग फेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑफिस में काम करने की वजह से चेहरे पर थकान हावी हो सकती है। इसलिए पार्टी में निकलने से पहले चेहरे को वाइप्स की मदद से पोंछ लें। इससे चेहरे पर फ्रेशनेस दिखने लगेगी।
एक अच्छा और पर्स में आसानी से रखा जाने वाला मॉइश्चराइजर जरूर रखें। सर्दियों में स्किन रूखी हो सकती है इसलिए हल्का सा मॉइश्चराइजर चेहरे पर ग्लो लाएगा, इसे आप हाथों और गर्दन पर भी लगा सकती हैं।
पर्स में कम से कम मेकअप प्रोडक्ट रखना चाहती हैं तो कॉम्पैक्ट पाउडर रखें। इससे आप मॉइश्चराइजर लगाने के बाद चेहरे पर लगाएं और टच अप दें। पूरे चेहरे पर हल्के हाथों से डैब करते हुए कॉम्पैक्ट फाउंडेशन की कमी को पूरा कर देगा। हाई कवरेज कॉम्पैक्ट इस मामले में अच्छा रहता है।
पर्स में हैंडी छोडा हाईलाइटर पैलेट जरूर रखें। रात की पार्टी है तो ब्लश से ज्यादा हाईलाइटर जरूरी है। इन दिनों मार्केट में कई ऐसे पैलेट मिल जाएंगे जिसमे हाईलाइटर के साथ ब्लश और ब्रांजर भी रहते हैं। समय कम है पार्टी में जाने के लिए तो हाईलाइटर को अपने नाक, चिन, फोरहेड और टेंपल बोंस पर लगाएं। ये चेहरे को बिल्कुल पार्टी रेडी लुक देगा और आपकी खूबसूरती बढ़ जाएगी।