{"_id":"63aab88bb500c8051e705f30","slug":"today-fashion-tips-how-to-style-sweater-in-new-year-eve-party-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fashion Tips: पार्टी में जाने के ठीक पहले लग रही ठंड तो स्वेटर के साथ करें खुद को स्टाइल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Fashion Tips: पार्टी में जाने के ठीक पहले लग रही ठंड तो स्वेटर के साथ करें खुद को स्टाइल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 27 Dec 2022 04:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
new year party
- फोटो : istock
Link Copied
नए साल की पार्टी में शरीक होने के लिए जरूर आपने भी पहले से तैयारी कर ली होगी। लेकिन पार्टी में ठंड लगने का भी डर सता रहा होगा। लेकिन स्वेटर और जैकेट पहनना नहीं चाहतीं तो इन टिप्स को जरूर पढ़ लें। क्योंकि स्वेटर पहनकर भी स्टाइलिश पार्टी लुक पाया जा सकता है। साथ ही आप ठंड लगने से भी खुद को बचा पाएंगी। तो चलिए जानें कैसे करें खुद को स्टाइल।
Trending Videos
2 of 5
new year party
- फोटो : istock
स्वेटर के साथ पार्टी रेडी दिखने का आइडिया आपको पसंद नहीं आ रहा होगा। लेकिन थोड़ा स्मार्टली तैयार होंगी तो पार्टी में रंग भी जमेगा और ठंड भी नहीं लगेगी। इन दिनों शिमर का ट्रेंड है। तो जरूर आप भी शिमरी स्कर्ट वॉर्डरोब में रखी होंगी। बस इस मिनी शिमरी स्कर्ट के साथ स्टाइलिश ओवरसाइज स्वेटर को पेयर करें। साथ में मैचिंग के थाई हाई बूट्स पार्टी रेडी दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
madhuri dixit
- फोटो : instagram
ठंड से बचने के लिए स्वेटर के साथ शिमरी पैंट को भी पेयर कर सकती है। ये भी दिखने में स्टाइलिश लगेंगे। आप चाहें तो पैंट में साइड स्लिट को ऐड कर पार्टी वाला लुक बना सकती हैं। साथ में स्ट्रैपी हील्स और ग्लिटरी गोल्ड मेकअप पूरे लुक को शानदार दिखाने के लिए काफी रहेगा।
4 of 5
new year party
- फोटो : istock
वैसे आजकल मार्केट में आपको पार्टी वियर स्वेटर भी मिल जाएंगे। ब्लिंगी और शिमरी लुक के साथ ये ठंड से भी बचाने में मदद करेंगे। जिसे आप जींस, ट्राउजर या फिर स्कर्ट के साथ पेयर कर सकती हैं। तो नए साल की पार्टी में ठड से बचने के लिए आप स्वेटर को बिना झिझक पहने, बस सही तरीके से मिक्स एंड मैच करना ना भूलें।
विज्ञापन
5 of 5
new year party
- फोटो : instagram
शिमर के ट्रेंड को फॉलो करना चाहती हैं तो शिमरी ब्लेजर को ड्रेस के साथ पेयर करें। ये ठंड से बचाने के साथ ही पार्टी में खास लुक देगा। वैसे इन दिनों ड्रेस के साथ मैचिंग ब्लेजर काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। तो आप चाहे तो मिनी ड्रेस के साथ ओवरसाइज जैकेट या ब्लेजर को पेयर करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।