सब्सक्राइब करें

ऐश्वर्या राय से लेकर मलाइका अरोड़ा ने स्टाइलिश बनने के चक्कर में पहने ऐसे कपड़े, फैंस भी हो गए नाराज

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 21 Nov 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
malaika arora aishwarya rai tara sutaria to nusrat bharucha bollywood actresses bold risky outfits
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बीटाउन सेलेब्स हमेशा फैशन के मामले में आगे रहते हैं। वहीं हर नया फैशन अक्सर इन्हीं की वजह से ट्रेंड में होता है। लेकिन कई बार ये सितारे स्टाइलिश बनने के चक्कर में कुछ ऐसा पहन लेती हैं कि वो स्टाइलिश दिखने की बजाय लुक्स के साथ कबाड़ा कर लेती हैं। बोल्ड एंड रिस्की फैशन की वजह से एक्ट्रेस फैंस की नाराजगी का सामना भी करती हैं। जिसमें ऐश्वर्या राय से लेकर मलाइका अरोड़ा और कई सारी बीटाउन हसीनाएं शामिल हैं। आगे की स्लाइड में देखें इन एक्ट्रेस की तस्वीरें।

Trending Videos
malaika arora aishwarya rai tara sutaria to nusrat bharucha bollywood actresses bold risky outfits
aishwarya rai
ऐश्वर्या राय

एलिगेंट फैशन को फॉलो करने में बीलिव करने वाली ऐश्वर्या राय इंटरनेशनल लेवल पर भी तारीफ लूट चुकी हैं। कांस फिल्म फेस्टिवल में हर साल ऐश्वर्या जलवे बिखेरते नजर आती हैं। लेकिन साल 2003 में पहनी उनकी ड्रेस फैंस को जरा भी पसंद नही आई। नीता लुला की डिजाइन की हुई प्लजिंग नेकलाइन ड्रेस जिसमें कमर पर कटआउट डिजाइन बनी थी। वहीं बॉडीकॉन ड्रेस में ऐश्वर्या की परफेक्ट फिगर नजर आ रही थी। जिसे ऐश्वर्या ने शिमरी मैचिंग स्टोल और कर्ली हेयर के साथ पेयर किया था। हालांकि ऐश्वर्या की ये ड्रेस फैंस को जरा भी रास नहीं आई। इस बोल्ड ड्रेस को देख फैंस ने ट्रोल कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
malaika arora aishwarya rai tara sutaria to nusrat bharucha bollywood actresses bold risky outfits
Priyanka Chopra - फोटो : file photo
प्रियंका चोपड़ा

साल 2020 की शुरूआत में ही प्रियंका चोपड़ा कपड़ों को लेकर फैशन एक्सपर्ट से लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं। ग्रैमी अवॉर्ड नाइट में प्रियंका रॉल्फ एंड रॉस के डिजाइन किए हुए गाउन में पहुंची। जिसकी प्लजिंग नेकलाइन पूरे बेली तक थी। वहीं इस ड्रेस की नेकलाइन से बेली बटन भी शो हो रही थी। वहीं इसका टूल फैब्रिक इसे अलग बना रहा था। लेकिन प्रियंका की ये ड्रेस लोगों को जरा भी पसंद नहीं आई। और वो हर किसी के निगाह में किरकिरी बन गईं थीं।

malaika arora aishwarya rai tara sutaria to nusrat bharucha bollywood actresses bold risky outfits
malaika arora - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा

वैसे तो बोल्ड फैशन की वजह से स्टाइल क्वीन मलाइका अरोड़ा अक्सर ही ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। हालांकि वो इतने स्टाइलिश कपड़ों को भी इतने कांफिडेंस के साथ कैरी करती हैं कि हर कोई हैरान रह जाता है। लेकिन अवॉर्ड शो में मलाइका ने इतने ज्यादा बोल्ड कपड़े पहने कि सब हैरान रह गए। इसकी बोल्ड नेकलाइन और शी थ्रू मैटेरियल के साथ इसकी थाई हाई स्लिट इसे बेहद हॉट बना रहा था। वहीं मलाइका की इस ड्रेस को देख जहां फैशन एक्सपर्ट ने तारीफ की तो वहीं फैंस नाराज हो गए।

विज्ञापन
malaika arora aishwarya rai tara sutaria to nusrat bharucha bollywood actresses bold risky outfits
tara sutaria - फोटो : instagram
तारा सुतारिया

तारा सुतारिया ने पहली ही फिल्म में डेब्यू के बाद इतने बोल्ड कपड़े पहने की हर किसी की निगाह में आ गईं। वहीं लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया। दरअसल, तारा ने ब्लैक ट्यूब टॉप, मिनी स्कर्ट को एक ब्लैक ब्लेजर के साथ पेयर किया था। तारा का ये लुक काफी ज्यादा बोल्ड लुक दे रहा था और इसमें टीजिंग इफेक्ट दे रहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed