आलिया भट्ट की क्यूटनेस हो या फिर अनन्या पांडे का लुक। बी टाउन की इन नई हसीनाओं की फैन फॉलोइंग दिनों दिन बढ़ती जा रही है। लड़कियां इन हीरोइनों की स्टाइल और फैशन की दीवानी रहती हैं। और जमकर इनके लुक को फॉलो करती हैं। करीना कपूर और कटरीना कैफ के साथ ही इन बी टाउन गर्ल्स ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। जिन्हें देख हर कोई इनका फैन हो जाता है। तो आगे की स्लाइड में देखिए ऐसी ही खूबसूरत और स्टाइलिश बॉलीवुड की नई हसीनाओं की कुछ खास तस्वीरें और खुद ही तय करिए कौन है आपकी पसंदीदा स्टार।
बॉलीवुड की खूबसूरत हीरोइनें स्टाइल में देती हैं सबको मात, बताएं कौन है आपका फेवरेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में केवल दो फिल्म पुरानी अनन्या पांडे ने अपनी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना रखी है। सभी इनकी अदा और स्टाइल के दीवाने रहते हैं। फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से करियर की शुरूआत करने वाली अनन्या अवॉर्ड फंक्शन में भी स्टाइलिश और खूबसूरत अंदाज में नजर आती हैं। जिसे देख सभी इनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते। आखिरी बार पति पत्नी और वो में नजर आईं अनन्या की लोगों के काफी तारीफें की थीं।
आम पब्लिक से लेकर पपराजी तक इस हसीना के दीवाने हैं। नवाबों के खानदान से ताल्लुक रखने वाली सारा अली अपने स्टाइल और स्माइल से लोगों का दिल जीत लेती हैं। इंस्टाग्राम पर अक्सर ही अपनी तस्वीरों को शेयर करने वाली सारा की फैन लिस्ट में तो सेलिब्रेटीज भी शामिल हैं।
बी टाउन की न्यू गर्ल गैंग में शामिल जान्हवी कपूर भी स्टाइल के मामले में पीछे नही हैं। इंस्टाग्राम पर अक्सर ही अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाती रहती हैं।
वहीं दो फिल्म पुरानी तारा सुतारिया अपने स्टाइल के साथ ही रिलेशनशिप की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। तारा स्टाइलिश होने के साथ ही बेहद खूबसूरत हैं और अक्सर ही इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। पिछले दिनों शेयर की उनकी बिकनी फोटोशूट की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रहीं थीं। जिसमें वो समंदर किनारे बैठकर पोल्का डॉट बिकनी में फोटोशूट करवा रही हैं।