{"_id":"62e92a489c6af47a3f78a6d3","slug":"malaika-arora-deglam-look-in-airport-wearing-ripped-jeans-with-black-t-shirt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा का बदल गया है अंदाज, एयरपोर्ट पर ऐसे कपड़ों में हुईं स्पॉट","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा का बदल गया है अंदाज, एयरपोर्ट पर ऐसे कपड़ों में हुईं स्पॉट
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 03 Aug 2022 02:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड लुक की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। योगा क्लास से लेकर अवॉर्ड नाइट्स तक, या फिर बॉलीवुड की पार्टी हो। मलाइका का लुक जमकर सुर्खियां बटोरता है। शियर फैब्रिक के गाउन से लेकर डीप प्लजिंग नेकलाइन वाले आउटफिट में मलाइका बड़े ही स्टाइल के साथ एंट्री लेती हैं और सारी लाइमलाइट चुरा ले जाती है। लेकिन इन दिनों एयरपोर्ट पर उनका बिल्कुल ही बदला अंदाज देखने को मिल रहा है। एक के बाद एक एयरपोर्ट पर वो कूल एंड कंफी लुक में स्पॉट हुईं।
2 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : instagram
एयरपोर्ट पर फोटोग्राफरों के कैमरे में कैद मलाइका ने बिल्कुल ही कूल कपड़ों को चुना था। हालांकि विदआउट ग्लैमरस कपड़ों के भी मलाइका का अंदाज स्टाइलिश दिख रहा था। दरअसल, लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक में मलाइका ने लूज फिटिंग वाइड लेग रिप्ड जींस को चुना था। जिसके साथ वो ब्लैक कलर की ओवरसाइड हुडी पहने दिखीं। जिसके साथ कैप और व्हाइट शूज को मलाइका ने पेयर किया था।
3 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : instagram
वहीं पिछले दिनों एयरपोर्ट पर फोटोग्राफरों के कैमरे में कैद मलाइका ने काफी स्टाइलिश कपड़ों को चुना था। जिसमे ग्रे कलर के टैंक टॉप के साथ ब्लैक फ्लेयर लेंथ जींस शामिल थी। मलाइका ने इस जींस को ब्लैक प्वाइंटेड शूज के साथ पेयर किया था। वहीं ब्लैक शेड्स लगाए खुले बालों में मलाइका अरोड़ा हमेशा की तरह स्टाइलिश दिख रही थीं। जबकि उनका ये लुक उनके ग्लैमरस लुक से बिल्कुल अलग था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : instagram
मलाइका का एक के बाद मलाइका एयरपोर्ट पर स्टाइलिश और कंफर्टेबल कपड़ों में नजर आ रही हैं। चेक प्रिंट के जंपसूट में मलाइका काफी खूबसूरत दिख रही थीं। जिसे उन्होने पोनीटेल और सफेद रंग की हील्स के साथ पेयर किया था। हालांकि मलाइका अपने फैंस को कभी भी निराश नहीं करती हैं। अभी हाल ही में मलाइका का लेटेस्ट फोटोशूट सामने आया है। जिसमे वो पीले रंग के थाई हाई स्लिट ड्रेस में रेडी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
जिसे मलाइका ने अपने ग्लैमरस पोज के साथ और भी ज्यादा बोल्ड बना दिया है। काउल नेकलाइन और थाई हाई स्लिट के साथ मलाइका का मेकअप भी हमेशा की तरह खास है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।