Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
meghan markle maternity fashion on the top wearing worth 3 lakh dress in oprah winfrey interview
{"_id":"60435d1426dd2728101d49d7","slug":"meghan-markle-maternity-fashion-on-the-top-wearing-worth-3-lakh-dress-in-oprah-winfrey-interview","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाही घराना छो़ड़ चुकीं मेगन मार्केल का मैटरनिटी फैशन है बेहद खास, तीन लाख की ड्रेस पहने आईं नजर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
शाही घराना छो़ड़ चुकीं मेगन मार्केल का मैटरनिटी फैशन है बेहद खास, तीन लाख की ड्रेस पहने आईं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्केल का इंटरव्यू इस समय चर्चा में है। मशहूर टॉक शो होस्ट ओपरा विनफ्रे के साथ हाल ही में मेगन और प्रिंस हैरी ने इंटरव्यू दिया है। दूसरी बार मां बनने वाली मेगन मर्केल का ये इंटरव्यू बेहद खास है। वहीं इस शो पर पहुंची मेगन की ड्रेस की भी काफी चर्चा है।
2 of 4
मेगन मार्केल
- फोटो : instagram@cbstv
वैसे भी मेगन मार्केल को फैशनिस्टा के तौर पर जाना जाता है। जिनका स्टाइल काफी अलग और हटके होता है। साल 2019 में पहले बच्चे आर्ची के जन्म के समय भी मेगन का मैटरनिटी फैशन की चर्चा हर जगह थी। वहीं इस बार भी मेगन अपनी ड्रेसिंग सेंस से हर किसी का दिल जीत रही हैं। ओपरा विनफ्रे के शो में मेगन काले रंग की ड्रेस में पहुंची थी।
3 of 4
मेगन मार्केल
- फोटो : instagram@cbstv
काले रंग की सिल्क की ड्रेस जिस पर सफेद रंग की एंब्रायडरी की गई थी। वहीं डीप वी कट नेकलाइन और जार्जेट मिक्स इस ड्रेस की हेमलाइन भी एस्मेट्रिक थी। जो कि मैटरनिटी फैशन के हिसाब से बेहद उम्दा थी। वहीं बात करें इस ड्रेस के साथ मेगन के मेकअप की तो कोहल आईज और मस्कारा के साथ मेगन ने बालों को अपने सिग्नेचर स्टाइल में बांध रखा था। मिड पार्टीशन हेयर डू के साथ बालों में लो बन बना था। वहीं न्यू शेड लिपकलर और कोरल शेड ब्लश चिक्स में ड्यूक ऑफ ससेक्स का लुक हमेशा की तरह आकर्षक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मेगन मार्केल
- फोटो : instagram fan page
वहीं दूसरी तरफ प्रिंस हैरी ने इस खास मौके के लिए सटल कलर का चुनाव किया था। लाइट ग्रे कलर के पैंट सूट के साथ सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी। वहीं बात करें मेगन की ड्रेस की तो ये खास ड्रेस मशहूर लक्जरी ब्रांड जॉर्जियो अरमानी की थी। वहीं इस ड्रेस की कीमत की बात करें तो भारतीय रुपये ये करीब 3 लाख 27 हजार की थी। वैसे बता दें कि मेकन का मैटरनिटी फैशन हमेशा की ऑन द टॉप रहता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।