फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब डिजिटल प्लेटफार्म पर होगा फैशन शो, 'मिलान फैशन वीक' के ऑनलाइन कराने की हो रही तैयारी

Sat, 09 May 2020 02:59 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 09 May 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
milan fashion week goes on digital platform in july

फैशन की दुनिया पर कोरोना महामारी का काफी बुरा असर हुआ है। मार्च से लेकर अब तक बहुत सारे इवेंट जिसमें दुनिया के सबसे बड़े इवेंट मेट गाला और कान्स फिल्म फेस्टिवल तक शामिल हैं, टल चुके हैं। ऐसे में फैशन शो के होने का तो सवाल ही नहीं उठता। अब मिलान फैशन वीक के ऑनलाइन यानी डिजिटल प्लेटफार्म पर कराने की तैयारी हो रही हैं। इस बात की जानकारी खुद इसके अध्यक्ष ने दी है। 



 
milan fashion week goes on digital platform in july

दरअसल, मिलान फैशन वीक का आयोजन हमेशा जून महीने के मध्य में होता है। लेकिन कोरोना के कारण सभी इवेंट रद्द हो चुके हैं। ऐसे में मिलानो फैशन वीक को डिजिटल कराने की तैयारी हो रही है। जिसकी तारीख 14 से 17 जुलाई तय की गई है। सभी इटैलियन फैशन डिजाइनर एक साथ एक मंच पर आकर इस नए तरीके की जानकारी देंगे। डिजिटल फैशन वीक साधारण फैशन शो से काफी अलग होगा। डिजिटल प्लेटफार्म पर स्प्रिंग समर कलेक्शन 2021 मेंस कलेक्शन और स्प्रिंग समर मेंस एंड वुमेंस् प्री कलेक्शन को दिखाया जाएगा। इन डिजाइन को मिलान फैशन वीके प्लेटफार्म के साथ शोरूम में भी जगह दी जाएगी। इस फैशन शो में फोटो और वीडियो के साथ ही बैकस्टेज इंटरव्यू और वेबिनार शामिल होंगे 



 
milan fashion week goes on digital platform in july

हालांकि मिलानो फैशन वीक अकेले ही इस तरह से फैशन शो नहीं करवाने वाला है। इसके साथ ही शंघाई डिजिटल फैशन वीक और हेलिंस्की वर्चुअल फैशन वीक इस साल अप्रैल और आगे भी होंगे। वहीं लंदन फैशन वीक भी ऑनलाइन जून में होने के लिए प्रस्तावित हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
milan fashion week goes on digital platform in july
बता दें कि मिलान फैशन वीक की वेबसाइट के साथ ही इसे सोशल मीडिया पर भी ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। हालांकि प्रेसिडेंट का कहना है कि ऑनलाइन या डिजिटल प्लेटफार्म पर होने वाले फैशन शो कभी भी फिजिकल रूप से होने वाले फैशन शो की जगह नहीं ले पाएंगे। वहीं उन्होंने बताया कि सितंबर महीने में फिजिकल फैशन शो को रखने की योजना बन रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed