Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
mithun chakraborty daughter dishani latest photos viral on social media in black dress
{"_id":"5fdc913c8ebc3ecd691aa269","slug":"mithun-chakraborty-daughter-dishani-latest-photos-viral-on-social-media-in-black-dress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी ने साझा की तस्वीर तो फैंस हुए दीवाने, देखें ग्लैमरस लुक","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी ने साझा की तस्वीर तो फैंस हुए दीवाने, देखें ग्लैमरस लुक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 19 Dec 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
दिशानी चक्रवर्ती की वायरल तस्वीरें
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लबॉलीवुड में इन दिनों स्टार किड्स का जादू छाया हुआ है। कोई ना कोई स्टार किड्स बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी में रहता है। लेकिन कई सारे बॉलीवुड सितारों के बच्चे हैं जो अभी भी फिल्मों से दूर हैं। इसी लिस्ट में शामिल हैं मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती। जो कि फिल्मों से अभी दूर हैं। हालांकि वो इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं और उनके चाहने वालों की संख्या कुछ कम नही है दिशानी जैसे ही किसी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं वो वायरल हो जाती है। ऐसा ही हुआ जब दिशानी ने हाल ही में काले रंग के कपड़ों में अपनी तस्वीरें साझा की। जिसे देख प्रशंसक उनकी खूबसूरती के कायल हो गए।
2 of 4
दिशानी चक्रवर्ती की वायरल तस्वीरें
- फोटो : Instagram
हाल ही में दिशानी ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दिशानी इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक कोट और पैंट पहना हुआ और न्यूट्रल पोज देती नजर आ रही हैं। फैंस को दिशानी का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
3 of 4
दिशानी चक्रवर्ती की वायरल तस्वीरें
- फोटो : Instagram
बात करें दिशानी के करियर की तो दिशानी इन दिनों न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से एक्टिंग कोर्स कर रही हैं। इसके साथ ही वो कई सारी शार्ट फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। बता दें कि दिशानी को मिथुन चक्रवर्ती ने गोद लिया था और वो घर में सबकी लाडली हैं। दिशानी के पढ़ाई से लेकर करियर तक में उनके पिता मिथुन हमेशा उनका साथ देते हैं। उम्मीद है कि जल्द ही दिशानी अपनी पढ़ाई पूरी कर लेंगी और फिल्में करती नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नमाशी चक्रवर्ती और दिशानी चक्रवर्ती
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
दिशानी के स्टाइल और खूबसूरती से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो बॉलीवुड में दूसरी अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देने वाली हैं। दिशानी ना सिर्फ सुंदर हैं बल्कि उनका फैशन सेंस भी काफी अच्छा है। मिथुन की लाडली फिल्मी परिवार में पली बढ़ी हैं, ऐसे में उनकी रुचि हमेशा से फिल्मों की ओर ही रही है। वो सलमान खान को बहुत पसंद करती हैं और उनकी फैन हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।