सब्सक्राइब करें

Mothers Day 2026: मदर्स डे कब है? जानिए इसकी शुरुआत की दिलचस्प कहानी

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Sat, 02 May 2026 04:01 PM IST
सार

Mothers Day History And Importance : 2026 में मदर्स डे 10 मई, रविवार को मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत अन्ना जार्विस ने अपनी मां को सम्मान देने के लिए की थी।

विज्ञापन
Mothers Day 2026 Date History Importance And Facts Mothers Day Kab Hai Anna Jarvis Story
मदर्स डे कब है - फोटो : AI

Mothers Day Kab Hai: मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता माना जाता है। मां न सिर्फ बच्चे को जन्म देती है, बल्कि जीवनभर बिना किसी स्वार्थ के अपने बच्चे की देखभाल करती है। इसी प्यार और त्याग को सम्मान देने के लिए हर साल मदर्स डे मनाया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस खास दिन की शुरुआत कैसे हुई? और वह कौन था जिसने पहली बार अपनी मां के लिए यह दिन मनाया?

हर साल मई के दूसरे रविवार मदर्स डे मनाया जाता है। यह दिन मां के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का मौका है। आज यह पूरी दुनिया में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है, लेकिन इस दिन की नींव एक बेटी ने रखी, जिन्होंने अपनी मां के प्रति गहरे प्रेम को जाहिर करने के लिए यह दिन पहली बार मनाया।

आइए जानते हैं, 2026 में मदर्स डे कब है, इसकी शुरुआत कैसे हुई और इसके पीछे की भावुक कहानी क्या है।


इस बेटी ने मनाया पहला मदर्स डे

मदर्स डे की शुरुआत अमेरिका में हुई थी। इसे अन्ना जार्विस नाम की एक महिला ने 1908 में अपनी मां की याद में मनाया था। उनकी मां एक सामाजिक कार्यकर्ता थीं, जिन्होंने समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।


पहली बार कैसे मनाया गया मातृत्व दिवस?
 

एना जार्विस ने अपनी मां की याद में एक चर्च में खास कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें उन्होंने मां के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। यही कार्यक्रम बाद में मदर्स डे की नींव बना और धीरे-धीरे यह परंपरा दुनिया भर में फैल गई।


दुनिया ने अपनाया मदर्स डे

आज मदर्स डे कई देशों में अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाता है, लेकिन ज्यादातर देशों में इसे मई के दूसरे रविवार को सेलिब्रेट किया जाता है। यह दिन मां के प्रति आभार जताने और उन्हें खास महसूस कराने का अवसर देता है। इस साल मदर्स डे 10 अप्रैल 2026 को मनाया जा रहा है।

 
कैसे मनाएं मदर्स डे

इस दिन आप अपनी मां को गिफ्ट दे सकते हैं, उनके लिए स्पेशल खाना बना सकते हैं या उनके साथ समय बिता सकते हैं। सबसे जरूरी है उन्हें यह महसूस कराना कि वे आपके लिए कितनी खास हैं।


मदर्स डे का महत्व

मदर्स डे हमें यह याद दिलाता है कि हमें अपनी मां के प्यार और त्याग की कद्र करनी चाहिए। यह दिन रिश्तों को मजबूत बनाने और भावनाओं को व्यक्त करने का बेहतरीन मौका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed