मौनी रॉय छोटे पर्दे से निकलकर बड़े पर्दे पर छलांग लगा चुकी हैं। इसके साथ ही वो अपने ग्लैमरस लुक की वजह से भी फैंस के बीच चहेती बनी रहती हैं। अक्सर ही सोशल मीडिया पर उनका बोल्ड एंड सेसी लुक नजर आता है। यहां तक कि पब्लिक में आउटिंग के लिए भी वो ज्यादातर ऐसे कपड़ों का चुनाव करती हैं। जिसमे उनकी पतली कमर आसानी से फ्लांट हो सके। वहीं दुबई और मालदीव में वेकेशन के दौरान तो उनका हॉट लुक हर किसी को लुभाता है। हालांकि ये बात अलग है कि मौनी वेस्टर्न कपड़ों के साथ ही इंडियन कपड़ों में भी कहर ढाती हैं। जैसे ही उन्हें मौका मिलता है तो वो अपने देसी लुक से भी फैंस को इंप्रेस कर लेती हैं। जिसे देख पता चलता है कि मौनी स्टाइल के मामले में लाजवाब हैं। उनकी हटके फैशन च्वॉइस उन्हें फैंस का खास बना देती हैं। इस बार भी जब इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर सामने आई तो हर कोई इसे देख तारीफ करने लगा।
फूलों वाली ड्रेस में मौनी रॉय का लवली लुक आया सामने, पतली कमर देख फैंस के उड़े होश
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 02 Jun 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन