कोरोना कर्फ्यू की वजह से मुंबई में लगे लॉकडाउन में बेहद कम सितारे ही नजर आ रहे है। लेकिन अब जबकि स्थिति पहले से बेहतर होती नजर आ रही है तो बीटाउन सितारे भी घरों से निकलकर काम की तैयारी में लग गए हैं। नोरा फतेही ही बीते काफी समय से घर में ही समय बिता रही थीं। लेकिन अब वो काम पर लौटती दिख रही हैं। तभी तो काम के सिलसिले में जब वो स्पॉट हुईं तो हर किसी की निगाहें उन पर ही ठहर गईं। नोरा ने अपने इस काम वाले लुक में ग्लैमर का तड़का लगाना नहीं भूला था। वैसे बता दें कि नोरा इन दिनों फैंस की चहेती बन गई हैं। उनकी एक झलक पाने को लोग बेताब रहते हैं। वहीं नोरा भी फैंस को कभी निराश नहीं करती और हर बार गॉर्जियस लुक के साथ ही नजर आती हैं। फिर वो चाहे एयरपोर्ट पर हों या फिर किसी शूटिंग के लिए रेडी हों। हर बार उनका अंदाज बोल्ड एंड ब्यूटीफुल वाला होता है। वहीं मौका मिलते ही वो देसी रंग में भी रंगी नजर आती हैं। इस बार भी नोरा ने ग्लैमरस अंदाज में एंट्री मारी।
घर से बाहर निकलीं नोरा फतेही, स्टाइलिश दिखने के लिए पहन लिया ऐसा टॉप, सबकी टिक गईं नजरें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 08 Jun 2021 03:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन