सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2022: बहनों के बीच दिखेंगी सबसे स्पेशल, पांच स्टेप में सीखें मेकअप

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 11 Aug 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
raksha bandhan 2022 makeup in just five step and look beautiful
raksha bandhan 2022 makeup: पांच स्टेप में सीखें मेकअप करना - फोटो : सोशल मीडिया

रक्षाबंधन पर अगर बहनों के बीच सबसे स्पेशल दिखना है तो आसान से इन पांच स्टेप में मेकअप करना सीखें। राखी के त्योहार पर सजधज कर तैयार होना हर बहन को पसंद आता है। इस राखी पर आप क्या पहनने वाली हैं। ये तो पहले ही तय कर लिया होगा। लेकिन अगर आपको मेकअप करना नहीं आता। तो इन पांच स्टेप में मेकअप करना सीखें। जिससे बहनों के बीच बस हर कोई आपको ही निहारें। तो चलिए जानें कैसे करें पांच स्टेप में मेकअप।

Trending Videos
raksha bandhan 2022 makeup in just five step and look beautiful
face wash
क्लींजिग

मेकअप करने से पहले जरूरी है कि चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लिया जाए। चेहरे की त्वचा के हिसाब से क्लींजर का इस्तेमाल करें। उसके बाद फेस पर टोनर लगाएं। टोनर के लिए गुलाबजल एक बढिया विकल्प है। गुलाब जल की मदद से चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
raksha bandhan 2022 makeup in just five step and look beautiful
makeup - फोटो : istock
बेस फाउंडेशन

चेहरे की त्वचा को अच्छी तरह से साफ करने के बाद बेस मेकअप करें। आप प्राइमर लगा सकती हैं। लेकिन अगर आपके पास प्राइमर नही है तो अच्छे क्वालिटी का मॉइश्चराइजर चेहरे पर लगाएं। इसके साथ ही फाउंडेशन को लगाएं। फाउंडेशन की फुल कवरेज देने के लिए ब्रश का इस्तेमाल करें। अगर ब्रश नही है तो आप उंगलियों की मदद लें। उंगलियों से फाउंडेशन बेहद अच्छे तरीके से फैल जाता है। और स्किन भी एक समान दिखती है।

raksha bandhan 2022 makeup in just five step and look beautiful
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : instagram
आई मेकअप

अगर आप मेकअप के मामले में नई हैं तो आई मेकअप में हल्के कलर के आईशैडो को लगाएं। पिंक कलर का आईशैडो हर ड्रेस के साथ फिट बैठता है। इसे अच्छी तरह से ब्लेंड करने के बाद काजल और आईलाइनर लगाएं। मस्कारे के दो कोट से आंखों को खूबसूरत दिखने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
raksha bandhan 2022 makeup in just five step and look beautiful
hina khan, aamna sharif - फोटो : instagram
लिपस्टिक

अपने चेहरे की स्किन टोन के हिसाब से लिपस्टिक को चुनें। डार्क लिपस्टिक के साथ हल्का आई मेकअप करें। वहीं लाइट लिपस्टिक के साथ आई मेकअप को डार्क करें। साथ ही पिंक ब्लश को गालों पर जरूर लगाएं। वहीं नोज और चिन के एरिया पर हाईलाइटर के साथ फेस को हाईलाइट करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed