सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन पर चाहिए ट्रेंडी लुक तो एक्ट्रेस की पसंदीदा इस आउटफिट को पहनें

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 11 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
bollywood actress kiara advani to sonakshi sinha inspired trendy look in raksha bandhan 2022
rakshabandhan trendy outifit - फोटो : insta

राखी के त्योहार पर आप जरूर किसी ऐसे लुक की तलाश में होंगी जो ट्रेडी होने के साथ ही कंफर्टेबल भी हो। साथ ही थोड़ा सा ट्रेडिशनल टच लिए हो। क्योंकि त्योहारों के मौके पर देसी लुक ज्यादा खूबसूरत दिखता है। लेकिन अगर आप वहीं साड़ी और कुर्ते से बोर हो गई हैं। तो स्कर्ट के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। वैसे बॉलीवुड एक्ट्रेस कई मौके पर स्कर्ट के साथ खूबसूरत इंडो-वेस्टर्न लुक में नजर आ चुकी हैं। जिसे आप कॉपी कर परफेक्ट ट्रेंडी लुक पाएंगी। 

Trending Videos
bollywood actress kiara advani to sonakshi sinha inspired trendy look in raksha bandhan 2022
rakshabandhan trendy outifit - फोटो : instagram/aslisona

सोनाक्षी सिन्हा को कई बार स्कर्ट के साथ एक्सपेरिमेंट करते देखा गया है। एस्मेट्रिक स्कर्ट के साथ लांग जैकेट और क्रॉप टॉप वो बेहद स्टाइलिश दिखती हैं। वहीं इस लुक को कॉपी किया जा सकता है। आप चाहें तो लांग श्रग के साथ एस्मेट्रिक हेमलाइन वाली स्कर्ट को पेयर करें। ये आपको इंडो-वेस्टर्न लुक देगा और काफी खूबसूरत भी दिखेगा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actress kiara advani to sonakshi sinha inspired trendy look in raksha bandhan 2022
rakshabandhan trendy outifit - फोटो : instagram

इन दिनों धोती स्टाइल स्कर्ट भी ट्रेंड में है। तारा सुतारिया के साथ ही कियारा आडवाणी ने भी धोती स्कर्ट को पहना था। आप कंफर्टेबल और स्टाइलिश ट़ॉप के साथ इस तरह की स्कर्ट को मैच करें। वहीं साथ में हैवी नेकपीस के साथ इस ड्रेस को देसी लुक दें। 

bollywood actress kiara advani to sonakshi sinha inspired trendy look in raksha bandhan 2022
rakshabandhan trendy outifit - फोटो : instagram
कियारा आडवाणी की तरह पलाजो पैंट और टॉप के साथ दुपट्टा लेकर आप ट्रेंडी लुक पा सकती है। इस इंडो वेस्टर्न लुक को आप हैवी ईयररिंग्स के साथ पेयर करें। बांधनी प्रिंट का ये ग्रीन पलाजो सेट सावन के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। वहीं आप इस लुक से आसानी से इंस्पायर हो सकती हैं। 
विज्ञापन
bollywood actress kiara advani to sonakshi sinha inspired trendy look in raksha bandhan 2022
rakshabandhan trendy outifit - फोटो : instagram

फ्लेयर डिजाइन के पलाजो पैंट के साथ टॉप और साथ में चुन्नी को श्रग की डिजाइन में भी कैरी किया जा सकता है। कियारा आडवाणी का ये लुक भी इस रक्षाबंधन बेहद खूबसूरत लगेगा। बस आप चाहें तो बिकनी टॉप की बजाय टॉप की डिजाइन को अपने कंफर्ट के हिसाब से बदल सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed