सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2022 Mehndi Design: रक्षाबंधन की 10 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, आसानी से हाथों में सजाएं

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 11 Aug 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan Special Mehndi Design Easy See Photos Images
रक्षाबंधन की लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन - फोटो : Instagram

Raksha Bandhan 2022 Mehndi Design: 11 अगस्त को रक्षाबंधन है। रक्षाबंधन से सावन माह का भी अंत होता है। सावन और रक्षाबंधन दोनों की एक खास बात होती है। लड़कियां और महिलाएं सावन में अपने हाथों पर मेहंदी रचाती हैं। वहीं अगर पूरे सावन भर आपको ये मौका नहीं मिल सका है तो रक्षाबंधन में अपने हाथों में मेहंदी जरूर रचाएं। रक्षाबंधन के मौके पर बहनें सबसे सुंदर दिखना चाहती हैं। नए कपड़े, मैचिंग ज्वेलरी आदि पहनकर अच्छे से तैयार होती हैं और धूमधाम से भाई बहनों का ये त्यौहार मनाती हैं। इस मौके पर भाई की कलाई राखी से सजा रही हैं तो खुद की हथेलियां भी मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन से सजा सकती हैं। यहां आपको रक्षाबंधन की कुछ आकर्षक डिजाइन की तस्वीरें दी जा रही हैं। ये डिजाइन इस रक्षाबंधन ट्रेंड में हैं। मेहंदी की ये डिजाइन लगाने में जितनी आसान है, रंग आने के बाद ये उतनी ही खूबसूरत दिखेंगी। अगली स्लाइड्स में देखें रक्षाबंधन की लेटेस्ट और आसान मेहंदी डिजाइन की तस्वीरें।

Trending Videos
Raksha Bandhan Special Mehndi Design Easy See Photos Images
रक्षाबंधन की लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram

अगर आप खुद से थोड़ा भी मेहंदी लगाना जानती हैं तो इस मेहंदी डिजाइन को आसानी से बना सकती हैं। देखने में ये मुश्किल लग सकती है। पर इसे बनाने के लिए आपको थोड़े से अभ्यास की जरूरत है। मेहंदी का रंग आने के बाद ये डिजाइन हर किसी का ध्यान आपके हाथों की ओर खिचेगी। आपके भाई को भी ये मेहंदी डिजाइन बहुत इम्प्रेस करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan Special Mehndi Design Easy See Photos Images
रक्षाबंधन की लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram/weddingwireindia

दोनों हाथों में मेहंदी रचानी हो तो मेहंदी का ये आसान और मैचिंग डिजाइन बेहतरीन है। आप इस डिजाइन को हाथ के बैक या फ्रंट दोनो साइड में लगा सकती हैं। 

Raksha Bandhan Special Mehndi Design Easy See Photos Images
रक्षाबंधन की लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram

बारीक मेहंदी डिजाइन से हाथों को भरना हो, तो तस्वीर में दी गई इस मेहंदी डिजाइन को बनाने की कोशिश कर सकते हैं। साड़ी पहन रही हैं तो इस तरह की मेहंदी डिजाइन हाथों की शोभा बढ़ाएंगी। 

विज्ञापन
Raksha Bandhan Special Mehndi Design Easy See Photos Images
रक्षाबंधन की लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram

हाथ के फ्रंट और बैक साइड में मेहंदी की इस लेटेस्ट डिजाइन को भी इस रक्षाबंधन रचा सकती हैं। ये मेहंदी डिजाइन रचने के बाद जब रंग लाएगी तो बहुत सुंदर लगेगी। रक्षाबंधन के मौके पर ट्रेडिशनल आउटफिट पहननी हो तो इस मेहंदी डिजाइन को रचा सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed