सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन पर भाई भी दिखना चाहते हैं हैंडसम, तो ये अपनाएं ये आसान टिप्स

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 11 Aug 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2022 Men Fashion Tips For Brother To Look Stylish And Handsome in Hindi
रक्षाबंधन में भाई हो खास तैयार - फोटो : iStock

Raksha bandhan 2022 Men Fashion Tips: रक्षाबंधन को लेकर लड़कियां काफी उत्साहित होती हैं। रक्षाबंधन से पहले बहुत सारी खरीदारी करती हैं। इस त्योहार में बहने सबसे सुंदर दिखने की ख्वाहिश के साथ नए कपड़े, ज्वेलरी, फुटवियर आदि सभी कुछ परफेक्ट चाहती हैं। लेकिन रक्षाबंधन बहनों के साथ ही भाइयों का भी खास त्यौहार होता है। भाई यानी हर लड़का भी रक्षाबंधन के लिए उत्सुक होता है। लड़के भी चाहते हैं कि जब उनकी बहनें कलाई पर राखी बांधे और इस पल को कैमरे में कैद किया जाए, तो वह भी अच्छे दिखें। अधिकतर लड़के सुबह से ही नहाकर अपने सबसे अच्छे कपड़े पहनकर बैठ जाते हैं और बहन के राखी बांधने के इंतजार में रहते हैं। रक्षाबंधन के मौके पर राखी बंधवाते समय बहन के साथ भाई भी हैंडसम दिखना चाहते हैं तो कुछ टिप्स को अपना सकते हैं। त्योहार पर खास और अलग दिखने के लिए लड़के इन ट्रेंडी फैशन टिप्स को अपनाएं।

Trending Videos
Raksha Bandhan 2022 Men Fashion Tips For Brother To Look Stylish And Handsome in Hindi
त्वचा का रखें खास ख्याल - फोटो : Pixabay

रक्षाबंधन पर लड़कों के बेस्ट दिखने के लिए टिप्स

त्वचा की देखभाल

इस मौसम में धूप और प्रदूषण के कारण आपकी त्वचा खराब हो सकती है। बहने तो रक्षाबंधन से पहले पार्लर, फेशियल, स्किन केयर, घर पर ही स्क्रबिंग आदि करके त्योहार पर खास दिखने के लिए तैयारी कर लेती हैं। फिर भाई कैसे पीछे रह सकते हैं। गर्मी में अपनी खराब हो रही त्वचा को निखारने के लिए स्किन केयर टिप्स अपनाएं। भाई रक्षाबंधन से पहले त्वचा के ब्लैकहेड्स, डेड स्किन, दाने आदि को दूर करने के लिए फेस स्क्रबिंग, फेस पैक आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। सुंदर और चमकदार त्वचा होने पर आप किसी भी तरह के आउटफिट को कैरी करके अच्छे लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2022 Men Fashion Tips For Brother To Look Stylish And Handsome in Hindi
रक्षाबंधन के लिए कपड़े तैयार रखें - फोटो : instagram/shoaib2087

कपड़े कर लें तैयार

रक्षाबंधन के दिन भाई को क्या पहनना है, ये पहले से ही तय कर लें। ट्रेडिशनल या कैजुअल वियर पहनना चाहते हैं तो अपनी अलमारी खंगालना शुरू कर दें। पहले से ही अपने कपड़े तैयार रखें। अगर आपके पास रक्षाबंधन पर पहनने के लिए बेस्ट आउटफिट नहीं है तो आप को भी शॉपिंग की जरूरत है। रक्षाबंधन की आउटफिट का चयन करने से पहले ये जान लें कि बहन क्या पहन रही हैं। अगर वह ट्रेडिशनल पहन रही हैं तो आप भी उनके साथ ट्रेडिशनल कपड़ों को मैच कर सकते हैं। इससे बहन भी खुश हो जाएगी।

Raksha Bandhan 2022 Men Fashion Tips For Brother To Look Stylish And Handsome in Hindi
पहले से लें हेयरकट - फोटो : istock

बाल करें सेट

अच्छे दिखने के लिए हेयर स्टाइल भी जरूरी है। हालांकि अक्सर किसी खास मौके पर आपके बाल सही से सेट नहीं हो पाते। कई बार लड़कों के बाल ड्राई होने पर फ्रिजी हो जाते हैं। रक्षाबंधन के मौके पर परफेक्ट लुक के लिए पहले से ही अपने बालों की केयर शुरू कर दें। बालों की हेयर केयर पहले से ही ले लें। रक्षाबंधन से एक रात पहले बालों में हल्का सा तेल लगा लें। अगले दिन सुबह शैंपू करके बाल अच्छी तरह से धो लें। इससे रक्षाबंधन के दिन आपके बाल स्मूथ बने रहेंगे। बालों को सेट करते समय सीरम या हेयर जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2022 Men Fashion Tips For Brother To Look Stylish And Handsome in Hindi
शेविंग कर लें - फोटो : Pixabay

जरूर कर लें शेविंग

भाइयों को रक्षाबंधन के मौके पर स्मार्ट और अच्छे दिखने के लिए परफेक्ट शेविंग कर लेनी चाहिए। अगर आपने कई दिनों से शेविंग नहीं की है तो रक्षाबंधन पर सुबह नहाने के बाद शेविग जरूर करें। बहनें अक्सर शेविंग को लेकर भाइयों को सलाह देती रहती हैं। आपके स्मार्ट लुक से इस खास मौके पर बहन भी इंप्रेस हो जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed