सब्सक्राइब करें

शादी के एक महीने पहले 'होने वाली दुल्हन' से नहीं करने चाहिए ऐसे सवाल, हो जाती हैं परेशान

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 28 Nov 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
relatives! you should never ask these 5 questions to bride before marriage
- फोटो : instagram

शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। तमाम तरह की तैयारियों से लेकर दिमाग में चलने वाली उथल-पुथल लड़की को परेशान किए रहती है। ऐसे में कुछ लोगों के सवाल होने वाली दुल्हन को परेशान कर सकते हैं। लेकिन बहुत सारे रिश्तेदार ऐसे होते हैं जो तरह-तरह के सवाल करने से बाज नहीं आते हैं। इसीलिए हम आपको बताने जा रहें हैं कुछ ऐसे सवाल जो किसी भी रिश्तेदार को होने वाली दुल्हन से नहीं करन चाहिए। 


 
Trending Videos
relatives! you should never ask these 5 questions to bride before marriage
- फोटो : instagram
'तुम टेंशन न लो'

ऐसा कहकर आप लड़की की टेंशन को कम करने के बजाय बढ़ाने का काम करते हैं। क्योंकि होने वाली दुल्हन के दिल में तो वैसे ही उथल-पुथल मची होती है। ऐसे में आपके ये कहने से कि तुम टेंशन न लो, ये जाहिर करता है कि आप उसे और ज्यादा तनाव में रहने के लिए कह रही हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
relatives! you should never ask these 5 questions to bride before marriage
- फोटो : instagram
वजन के बारे में

होने वाली दुल्हन से एक महीना पहले से ही उसके वजन को लेकर कुछ नहीं कहना चाहिए। दुल्हन से ये न कहें कि वो 'अपना वजन घटा ले', या फिर ये न पूछें कि 'तुम अपने शादी के जोड़े में फिट तो हो जाओगी न?' वैसे भी किसी के वजन के बारे में बोलने का अधिकार आपका नही है। मोटा या पतला होना उसकी पसंद पर निर्भर करता है।


 
relatives! you should never ask these 5 questions to bride before marriage
तुम शादी के लिए तैयार हो न?

शादी के कुछ दिन पहले आने वाले रिश्तेदार अक्सर लड़की से ये सवाल करते हैं। क्या तुम शादी के लिए तैयार हो? एक तो वैसे ही लड़की डर और शंकाओं में घिरी रहती है। ऊपर से आप उसे ऐसे सवाल पूछ कर दुविधा में डाल देते हैं। 

विज्ञापन
relatives! you should never ask these 5 questions to bride before marriage

उसे शादी के पहले ये बताने की जरूरत नहीं है कि कौन उसके बारे में क्या कह रहा है। क्योंकि होने वाली दुल्हन वैसे ही बहुत सारे तनाव में होती है। ऊपर जब आप इस तरह की गॉसिप के  बारे में बताते हैं तो उसे अपने रिश्ते के टूटने का डर सताने लगता है। उसे लगता है कि कहीं ये सारी बातें किसी ने उसके ससुराल में तो नहीं कह दी।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed