Rose day 2025: रोज डे पर दिखना है सबसे खूबसूरत तो करें नेचुरल मेकअप, जानें इसका सही तरीका
रोज डे पर खूबसूरत और फ्रेश लुक पाने के लिए मेकअप को हल्का लेकिन आकर्षक रखें। यहां कुछ आसान मेकअप टिप्स दिए गए हैं, जिनसे आपका लुक सबसे खास दिखेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्वचा को ऐसे करें तैयार
रोज डे पर पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाना है तो मेकअप से पहले चेहरे को अच्छी तरह से क्लीन करें और मॉइस्चराइजर लगाएं। प्राइमर का इस्तेमाल करें ताकि मेकअप लंबे समय तक टिका रहे।
नेचुरल बेस है जरूरी
ध्यान रखें कि यदि कहीं घूमने जा रहीं हैं तो ज्यादा हैवी बेस नहीं रखें। हल्का फाउंडेशन या बीबी क्रीम का हल्का लेयर लगाएं ताकि स्किन नेचुरल और ग्लोइंग लगे। डार्क सर्कल्स और दाग-धब्बों को कंसीलर से कवर करें। ट्रांसलूसेंट पाउडर से सेट करें ताकि मेकअप स्मूद दिखे।
रोज डे पर स्पेशल आई मेकअप
स्पेशल आईमेकअप करने के लिए रोज और पिंक शेड का आईशैडो लगाएं। इसके बाद काजल और लाइनर से आंखों को डिफाइन करें। अब आखिर में मस्कारा से आईलैशेज को वॉल्यूम दें।
ब्लश और हाइलाइटर है जरूरी
हल्का पीच या रोजी ब्लश लगाएं, जिससे चेहरे पर फ्रेशनेस दिखे। हाइलाइटर से चीक्स, नोज और ब्रॉ बोन को उभारें। हाइलाइटर चेहरे की चमक को बरकरार रखने में मदद करता है।