सब्सक्राइब करें

Rose Day 2025: रोज डे पर जाना है पार्टनर से मिलने तो पहनकर जाएं ऐसी गुलाबी ड्रेस

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 07 Feb 2025 08:24 AM IST
सार

यदि आप रोज डे के दिन अपने पार्टनर से मिलने जाना चाहती हैं तो गुलाबी रंग की ड्रेस पहनें। यहां हम आपको गुलाबी रंग की वेस्टर्न ड्रेस का लेटेस्ट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Valentine Week 2025 Trendy Pink Outfit Ideas for Rose Day Photos
रोज डे पर जाना है अपने पार्टनर से मिलने तो पहनकर जाएं ऐसी गुलाबी ड्रेस - फोटो : instagram

Trendy Pink Outfit Ideas for Rose Day: रोज डे का दिन कपल्स के लिए काफी खास होता है। गुलाब को प्यार का प्रतीक माना जाता है, ऐसे में वैलेंटाइन वीक के पहले दिन रोज डे पर लोग अपने क्रश और पार्टनर को लाल गुलाब तोहफे में देते हैं। ये दिन हर साल 7 फरवरी को आता है। बहुत से कपल्स इस दिन एक-दूसरे के साथ घूमने भी जाते हैं।



यदि आपका भी कहीं घूमने जाने का प्लान है तो यहां हम लड़कियों के लिए कुछ आउटफिट आइडिया देने जा रहे हैं। दरअसल, इस दिन लड़कियों को गुलाबी रंग का आउटफिट ही कैरी करना चाहिए। पिंक के कई शेड आजकल बाजार में आसानी से मिल जाते हैं, जो आपके रोज डे के लुक को प्यारा बनाने में मदद करेंगे। 

Trending Videos
Valentine Week 2025 Trendy Pink Outfit Ideas for Rose Day Photos
शॉर्ट ड्रेस - फोटो : instagram

शॉर्ट ड्रेस

यदि आपको शॉर्ट ड्रेस पहनना पसंद करती हैं तो अनन्या पांडे के इस लुक से टिप्स लें। अनन्या के जैसी ड्रेस आपको क्यूट दिखने में मदद करेगी। इसके साथ आप हील्स कैरी कर सकती हैं। हील्स के अलावा अपने बालों को मिडिल पार्टिशन में बांटकर सॉफ्ट कर्ल करें। इससे आपका लुक अच्छा दिखेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine Week 2025 Trendy Pink Outfit Ideas for Rose Day Photos
बॉडीकॉन ड्रेस - फोटो : instagram

बॉडीकॉन ड्रेस

इस तरह की बॉडीकॉन स्टाइल की मिडी ड्रेस डेट नाइट के लिए परफेक्ट है। इसे वो लड़कियां भी कैरी कर सकती हैं, जो शॉर्ट ड्रेस पहनकर कंफर्टेबल महसूस नहीं करती हैं। ऐसे आउटफिट के साथ गले में नेकपीस अवश्य पहनें, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे। अपने मेकअप को भी इस लुक के साथ ग्लॉसी रखें। 

Valentine Week 2025 Trendy Pink Outfit Ideas for Rose Day Photos
डीप नेक ड्रेस - फोटो : instagram

डीप नेक ड्रेस

कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो हट के हो, तो ऐसी डीप नेक वाली ड्रेस पहनें। ध्यान रखें कि ऐसी ड्रेस के साथ पैरों में मैचिंग हाई हील्स ही अच्छी लगती है। सॉफ्ट कर्ल करने के बाद आपका लुक प्यारा दिखेगा। अपना मेकअप इस ड्रेस के साथ हल्का ही रखें, तभी आपका लुक प्यारा दिखेगा। 

विज्ञापन
Valentine Week 2025 Trendy Pink Outfit Ideas for Rose Day Photos
को-ऑर्ड सेट - फोटो : instagram
को-ऑर्ड सेट

यदि आप कुछ ऐसा कैरी करना चाहती हैं तो को-ऑर्ड सेट पहनें। आजकल को-ऑर्ड सेट काफी ट्रेंड में भी हैं। इसके साथ आप चाहें तो अंदर सफेद रंग की इनर कैरी कर सकती हैं। इनर की वजह से आपका लुक और भी ज्यादा प्यारा दिखने लगेगा। चाहें तो इसे ऐसे ही कैरी करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed