Valentine Week 2025: शुरू होने वाला है प्यार का सप्ताह, ऐसी नेल आर्ट कराके बढ़ाएं अपने हाथों की खूबसूरती
कुछ ही दिनों में वैलेंटाइन वीक शुरू हो जाएगा। ऐसे में आप खूबसूरत सी नेल आर्ट कराके अपने हाथों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली डिजाइन
यदि आप भी अपने नाखूनों की खूबसूरती बढ़ाना चाहती हैं तो इस तरह की डिजाइन का चयन करें। इसके लिए गुलाबी और सफेद रंग की मदद से अपने सभी नाखूनों पर दिल बनाएं। ध्यान रखें कि ये लेयरिंग के हिसाब से ही बनवाएं, ताकि इसका रंग हाइलाइट हो। इसके ऊपर आप स्टोन्स को अटैच करा सकती हैं।
दूसरी डिजाइन
कुछ अलग लेकिन डार्क रंग की नेल पैंट का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो इसका चयन करें। इसके लिए आपको एक नाखून में चेक्स बनाकर उसे हाइलाइट करना है। बाकी नाखूनों में अलग रंगों से छोटे-छोटे दिल बनाएं। ताकि आपका लुक अच्छा दिखे। इसमें बिना स्टोन्स के भी काम चल सकता है।
तीसरी डिजाइन
नाखूनों को ज्यादा हैवी लुक नहीं देना चाहती हैं तो इस डिजाइन का चयन करें। इसके लिए आपको सभी नाखूनों को एक सा रखकर सिर्फ एक को अलग रंग से पैंट करना है। अलग रंग वाला नाखून उस उंगली का होना चाहिए, जिसमें आप अंगूठी कैरी करती हैं।
चौथी डिजाइन
कुछ अलग सी डिजाइन बनाने के लिए आपको सभी नाखूनों पर अलग-अलग रंग और डिजाइन का चयन करना है। इसके लिए एक नाखून पर दिल बनाएं, दूसरे नाखून पर XOXO लिखवाएं, तीसरे नाखून पर नॉट बनवा सकती हैं। ये सभी डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देंगी।