अहाना अर्चना पांडेय
Winter Fashion: वेस्टर्न ड्रेस पहनकर हल्की सर्दी में दिखाएं स्टाइल, देखें आज-कल क्या है ट्रेंड में
वेस्टर्न ड्रेसेस हल्की सर्दी में स्टाइल और आराम का बेहतरीन मिश्रण होती हैं। सर्दी अब कम होने लगी है, इसलिए इस मौसम में आप इन ड्रेसेस को ऑफिस से लेकर पार्टी तक स्टाइल कर सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलवेट ड्रेस
वेलवेट ड्रेस एक लग्जरी और क्लासिक फैशन विकल्प है। इसका मखमली टेक्सचर और रिच लुक किसी भी इवेंट के लिए परफेक्ट है। इसकी खासियत है कि यह आकर्षक होने के साथ ही काफी आरामदायक भी है, खासकर रात की पार्टी के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है, क्योंकि वेलवेट ड्रेस रात के समय अपनी विशेष आभा बिखेरती है। वेलवेट ड्रेस को स्टाइलिश तरीके से पहनने के लिए इसे स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ पेयर करें, जैसे चंकी ईयररिंग्स या बोल्ड नेकलेस। फुटवियर में आप हाई हील्स, एंकल बूट्स या सैंडल्स का चुनाव कर सकती हैं।
फ्लोरल विद जैकेट्स
इस लुक के लिए आप अपनी फ्लोरल समर ड्रेस को हाई नेक, लेगिंग्स और ब्लेजर या जैकेट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। वैसे अब सर्दी कम हो गई है, इसलिए चाहें तो आप इस ड्रेस को केवल जैकेट और बूट्स के साथ भी पहन सकती हैं। मगर ध्यान रखें कि आप एक फिटेड या ओवरसाइज जैकेट के साथ ही फ्लोरल ड्रेस को पेयर करें, जो ड्रेस के रंगों को अच्छी तरह हाईलाइट करे। इस जाती हुई सर्दी के लिए यह एक बेहतरीन चुनाव रहेगा।
लॉन्ग, क्रॉप स्वेटर और कार्डिगन
इस मौसम में आप हल्के लॉन्ग और क्रॉप स्वेटर को स्टाइल कर सकती हैं। आजकल चिक और नीट स्वेटर काफी ट्रेंड में हैं। आप लॉन्ग स्वेटर के साथ लेगिंग पहन सकती हैं। यह काफी स्टाइलिश आउटफिट है। मिनी ड्रेस के साथ क्रॉप स्वेटर की लेयरिंग आपके लुक में चार चांद लगा सकती है। आप अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए नी बूट्स और फ्लीस लेगिंग्स कैरी कर सकती हैं और चाहें तो अपनी पसंद के सैंडल्स भी पहन सकती हैं।
बॉडीकॉन विद स्टॉकिंग
विंटर ड्रेसअप के लिए बॉडीकॉन ड्रेस तो आपकी वार्डरोब में होनी ही चाहिए। यह आपको बेहद स्टाइलिश वेस्टर्न लुक देती है। आप इसे पार्टी से लेकर कहीं घूमने जाने के लिए भी कैरी कर सकती हैं। बॉडीकॉन ड्रेस को आप आकर्षक लुक देने के लिए स्टॉकिंग और बूट्स के साथ पहनें। सबसे अलग दिखने के लिए एक सुंदर-सा स्कार्फ लें। बॉडीकॉन में आप मिडी ड्रेस भी चुन सकती हैं, जिसे बेल्ट और ओवरकोट के साथ लेयरिंग कर आकर्षक लुक क्रिएट करें।