Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
sania mirza sister anam mirza married to mohammed asad beautiful wedding function looks
{"_id":"5df20c288ebc3e87e618ae8d","slug":"sania-mirza-sister-anam-mirza-married-to-mohammed-asad-beautiful-wedding-function-looks","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस क्रिकेटर के बेटे की दुल्हन बनीं सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा, देखें शादी के लुक","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
इस क्रिकेटर के बेटे की दुल्हन बनीं सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा, देखें शादी के लुक
मशहूर टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की छोटी बहन अनम मिर्जा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे मोहम्मद असद के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट को डेट कर रहे थे।अनम मिर्जा और असद ने शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। अनम और असद की ग्रैंड वेडिंग में दोनों के परिवार और करीबी दोस्तों ने शिरकत की।आगे की स्लाइड में देखें अनम और असद की शादी के हर फक्शंन के खूबसूरत लुक।
2 of 6
- फोटो : instagram
अपने खास दिन पर अनम ने गुलाबी और पर्पल ब्लॉक रंग का जोड़ा पहना जिसमें बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गोटेदार बॉर्डर वाला दुपट्टा और सिर पर बैगनी चुनरी काफी आकर्षक है। अनम ने टिपिकल दुल्हन वाली हेयरस्टाइल न चुनते हुए बाल को खुला रखा है। वहीं दूल्हे मोहम्मद असद ने क्रीम रंग की शेरवानी पहनी है जिसके साथ पगड़ी मैच की है। ऐसे में दोनों एक दूसरे के साथ जच रहे हैं।
3 of 6
- फोटो : instagram
अनम बैचलर पार्टी पर किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। अनम की बैचलर पार्टी ड्रेस साधारण और आकर्षक दिखने का बेहतरीन उदाहरण है। क्राउन प्रिंटेड सिंपल व्हाइट टीशर्ट के साथ फ्रिल बेबी पिंक स्कर्ट और स्टिलेटोज में अनम प्यारी लग रही हैं। ये उन होने वाली दुल्हनों के लिए बेस्ट ड्रेस है जो साधारण होते हुए भी आकर्षक दिखना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : instagram
शादी के एक और फंक्शन में अनम ने हिना रंग का लहंगा पहना जो काफी डिसेंट लुक दे रहा है। हरे रंग की लॉन्ग स्कर्ट के साथ एम्ब्रॉइडरी वाला शॉर्ट कुर्ता के साथ मैचिंग दुपट्टा बेहद सोबर है। इस लुक के साथ अनम ने लो हेयरस्टाइल बन पर गुलाबी रंग का गजरा लगाया है। मेकअप को सिंपल रखते हुए खूबसूरत पर्ल और स्टोन ज्वेलरी के साथ लुक को एक्सेसराइज किया है।
विज्ञापन
5 of 6
अनम जितनी खूबसूरत लग रही हैं, उतना ही मेहंदी का अंदाज निराला और रंगीन है। अनम ने अपने मेहंदी समारोह के लिए एक सुंदर लहंगा पहना था और हम ये कहना चाहते हैं कि हर होने वाली दुल्हन को इस पर एक नजर डालनी चाहिए।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।