बॉलीवुड में सफलता का स्वाद चख रहीं एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी फिल्मों से लोगों के दिल में जगह बना चुकी हैं। फैंस को उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। आज सारा लड़कियों के लिए फैशन आइकॉन बन गई हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्मों में आने से पहले सारा 96 किलो की थी। आज सारा की गिनती इंडस्ट्री की सबसे फिट एक्ट्रेसेज में होती है। सारा के लिए ये जर्नी आसान नहीं थी। इस गजब के ट्रान्सफॉर्मेशन के लिए उन्होंने कड़ी मशक्कत की थी।
फैट से फिट होने के लिए सारा ने चार महीने बहुत मेहनत की थी। इन चार महीनों में सारा ने 30 किलो वजन घटाया था। सोशल मीडिया पर सारा एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनके फिटनेस सीक्रेट्स के बारे में पूछा गया था। सारा ने जवाब में बताया था कि उस समय वह तीनों समय चिकन और अंडे खा रही थीं। बता दें, ब्रिटिश सिंगर और मशहूर फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम भी इसी डायट को फॉलो करती हैं।
3 of 6
Sara Ali Khan
- फोटो : Instagram
सारा ने बताया था कि उन्होंने कीटो डाइट भी की थी, लेकिन इसका उनपर कोई असर नहीं हुआ था जिस वजह से उन्होंने इस डाइट को फॉलो करना बंद कर दिया। वजन कम करने के लिए मेहनत करनी पड़ती है, क्योंकि कुछ लोग सोचते हैं कि रातों-रात हम स्लिम नजर आने लगेंगे तो ऐसे लोगों को मैं बताना चाहती हूं कि बिना मेहनत के कुछ हासिल नहीं होता।
4 of 6
sara ali khan
- फोटो : instagram
एक्सपर्ट का मानना है कि अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इससे बेहतर आइडिया आपके लिए कोई और नहीं हो सकता आप हर रोज एक ही चीज को दिन में तीन बार खाएं यह आपके लिए अच्छा टैक्टिक्स हो सकता है। ऐसा करने से आपको कुछ दिन में फर्क नजर आने लगेगा।
5 of 6
sara ali khan
- फोटो : amar ujala
सारा ने बताया था कि वह रोजाना सुबह वर्कआउट करती हैं। इस दौरान वह हल्दी, पत्ता गोभी और गर्म पानी लेना पसंद करती हैं। वर्कआउट के बाद वह प्रोटीन प्रोटीन युक्त ग्रीक योगर्ट के साथ एक कप कॉफी पीना पसंद करती हैं। उन्हें ये काफी स्वादिष्ट भी लगता है।