सब्सक्राइब करें

ब्रांडेड कपड़े लेते वक्त आप भी तो नहीं खा रहे धोखा, इन 10 तरीकों से करें असली होने की पहचान

फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Mon, 11 Nov 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
these tips will help you to make difference between first copy fake and original products
branded clothes

फैशन के इस दौर में जिसे देखो वो स्टाइल के नंबर में पहले स्थान पर रहना चाहता है। युवाओं में ब्रांडेड कपड़े खरीदने की होड़ सी लगी है। जिसे देखो वो अपने कपड़ों, बैग, जूतों को लेकर ब्रांड कॉन्शियस है, लेकिन कितनी बार ऐसा होता है कि जिन चीजों को हम ब्रांडेड समझकर खरीदते हैं वह असल में नकली होती हैं। ब्रांड के नाम पर हम ठगे जाते हैं। ब्रांडेड कपड़ों की बाजार में तमाम कॉपी मौजूद हैं। ऐसे में इन्हें खरीदते वक्त गलती से धोखा खा लेना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्रांडेड कपड़ों में कई ऐसी खासियत होती है जिसे हर कोई कॉपी नहीं कर पाता। आज हम आपको इन्ही बारीकियों से रूबरू कराएंगे, जिससे आप ब्रांडेड कपड़ों की आसानी से पहचान कर सकते हैं।

Trending Videos
these tips will help you to make difference between first copy fake and original products
fashion - फोटो : instagram

स्टिचिंग
ब्रांडेड कपड़ों की स्टिचिंग पर ध्यान देकर आप पहचान कर सकते हैं कि यह असली है या नकली। ब्रांडेड कपड़ों की स्टिचिंग सीधी, नीट और एक जैसी होनी चाहिए। स्टिचिंग में इस्तेमाल धागा भी एक जैसा होना चाहिए। तस्वीर में दिखाए बटन को ध्यान से देखें। आपको दिखेगा कि बटन के नीचे दिए पेंच में ब्रांड का नाम लिखा है। इसका मतलब है कि यह नार्मल पेंच नहीं है और यह ऑरिजनल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
these tips will help you to make difference between first copy fake and original products
branded clothes

जिप
ब्रांडेड कपड़ों की जिप बहुत स्मूथ और अच्छी क्वालिटी की होती है, जबकि आप देखेंगे कि फेक कपड़ों की जिप अटकेगी और उसकी क्वालिटी लो होगी। जिप से ब्रांडेड कपड़ों की पहचान करना बहुत ही आसान है। उसे तेजी से खोले और बंद करें। ऐसा करने से आपको अंदाजा हो जाएगा। एक और बात ध्यान दें, ज्यादातर ब्रांडेड कपड़ों की जिप पर ब्रांड का नाम लिखा होता है।

these tips will help you to make difference between first copy fake and original products
branded clothes

बटन
ब्रांडेड कपड़ों के बटन पर ब्रांड का नाम लिखा होता है वहीं कॉपी कपड़ों पर सिंपल बटन होता है। अगली बार शॉपिंग करते हुए बटन पर भी गौर करना।

विज्ञापन
these tips will help you to make difference between first copy fake and original products
brand

लोगो
बहुत बार हम कपड़ों पर बने ब्रांड के लोगो को देखकर कंफ्यूज हो जाते हैं।लोगो देखकर ब्रांडेड कपड़ों की पहचान करना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन आप अपने मोबाइल पर उस ब्रांड का लोगो खोल उस प्रोडक्ट के लोगो से मिला सकते हैं। लोगो का फॉन्ट स्टाइल से पहचान कर सकते हैं कि यह नकली तो नहीं है न।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed