फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shopping Tips: ऑनलाइन खरीद रहीं हैं वेस्टर्न ड्रेस तो इन बातों का ख्याल अवश्य रखें

Tue, 04 Feb 2025 05:19 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 04 Feb 2025 05:19 PM IST
सार

यदि आपको भी ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद है तो वेस्टर्न ड्रेस खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। 

विज्ञापन
Shopping Tips for buying western dress online in hindi
ऑनलाइन खरीद रहीं हैं वेस्टर्न ड्रेस तो इन बातों का ख्याल अवश्य रखें - फोटो : istock

Shopping Tips: आज-कल लोग ऑफलाइन जाकर बाजार से खरीदारी करने की जगह ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग करने से समय और पैसा दोनों बचता है। ऐसे में खासतौर पर महिलाएं अब हर इवेंट के लिए ऑनलाइन खरीदारी करना पसंद करती हैं।



साड़ी और सूट तो चल जाता है लेकिन ऑनलाइन ड्रेस खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखने की काफी जरूरत होती है। यहां हम आपको उन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको ऑनलाइन ड्रेस खरीदते समय रखना है। यदि आप इन बातों का ध्यान रख के वेस्टर्न ड्रेस खरीदेंगी तो एक तो आपके पैसे बर्बाद नहीं होंगे और दूसरा आप अपने लिए परफेक्ट ड्रेस खरीद लेंगी। 

Shopping Tips for buying western dress online in hindi
साइज चार्ट अवश्य देखें - फोटो : instagram

साइज चार्ट अवश्य देखें

जब भी आप ऑनलाइन ड्रेस खरीदने जा रही हैं तो साइज चार्ट अवश्य देखें। इसके लिए ध्यान रखें कि हर ब्रांड का साइज अलग-अलग होता है, इसलिए साइज चार्ट चेक करें।  चार्ट के हिसाब से शरीर का नाप लें और उसके बाद ही ड्रेस खरीदें। यदि साइज नहीं समझ आ रहा है तो यूट्यूब की मदद से साइज चेक करें। 

Shopping Tips for buying western dress online in hindi
फैब्रिक की डिटेल पढ़ें - फोटो : instagram

 फैब्रिक की डिटेल पढ़ें

ऑनलाइन हर प्रोडक्ट के नीचे प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन में फैब्रिक की डिटेल पढ़ें। हमेशा अपनी पसंद और मौसम के हिसाब से ही फैब्रिक लें। जैसे कि कॉटन, रेयॉन, जॉर्जेट और पॉलिएस्टर में से अपनी पसंद और मौसम के हिसाब से चुनें। सिंथेटिक फैब्रिक गर्मियों में असहज लग सकते हैं, जबकि कॉटन और लिनन ब्रीजेबल होते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Shopping Tips for buying western dress online in hindi
रिव्यू और रेटिंग जरूर देखें - फोटो : instagram

रिव्यू और रेटिंग जरूर देखें

प्रोडक्ट पर दिए गए कस्टमर रिव्यू और स्टार रेटिंग चेक करें। यूजर द्वारा अपलोड की गई रियल इमेज देखने से अंदाजा लग जाता है कि ड्रेस असल में कैसी दिखेगी। जिस प्रोडक्टस पर असल फोटोज नहीं हैं तो उसे खरीदने से बचें। 

विज्ञापन
Shopping Tips for buying western dress online in hindi
रिटर्न और एक्सचेंज पॉलिसी चेक करें - फोटो : instagram

रिटर्न और एक्सचेंज पॉलिसी चेक करें

 हमेशा ऐसे प्लेटफॉर्म से खरीदें, जहां इजी रिटर्न और एक्सचेंज ऑप्शन हो। यदि साइज फिट नहीं होता या ड्रेस अलग दिखती है तो बिना परेशानी के रिटर्न किया जा सके।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed