सब्सक्राइब करें

Styling Tips: शादी के बाद नई दुल्हनों को ससुराल में नहीं पहनने चाहिए इस तरह के ब्लाउज!

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 26 Jul 2023 10:01 AM IST
सार

अगर आपकी भी नई शादी हुई है तो आपको अपने ससुराल में इस तरह के ब्लाउज गलती से भी नहीं पहनने चाहिए। 

विज्ञापन
Styling Tips for newly wed bride avoid wear these type of blouse in in laws house
bride - फोटो : jooinn.com

Styling Tips: भारत देश अपनी सभ्यता और संस्कृति की वजह से पहचाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जब भी यहां किसी लड़की की शादी होती है तो उसके जीवन में कई तरह के बदलाव होते हैं। पति के साथ-साथ कई नए रिश्तों का वो खुले दिल के स्वागत भी करती हैं। शादी के बाद से नई दुल्हनों के रहन-सहन के साथ-साथ उनके पहनावे में भी काफी बदलाव दिखता है। आज के समय बहुत ही कम ऐसे घर होते हैं, जहां बहुओं के कपड़ों पर किसी तरह की पाबंदी लगाई जाती है लेकिन आज भी कई घर ऐसे हैं, जहां आज भी बहुओं और बेटियों में फर्क किया जाता है।



कई जगह आज भी लोग दुल्हनों के कपड़ों को देखकर उनके चरित्र का अंदाजा लगाते हैं। इन कपड़ों में ब्लाउज भी शामिल है। ऐसा कहा जाता है कि नई दुल्हनों को हमेशा शालीन ब्लाउज ही पहनने चाहिए। ब्लाउज के जिन डिजाइनों को शालीन नहीं माना जाता, आज हम आपको उनके बारे में बताने जा रहे हैं। 

Trending Videos
Styling Tips for newly wed bride avoid wear these type of blouse in in laws house
ananya panday - फोटो : instagram

प्लंजिंग नेकलाइन

इस तरह की नेकलाइन में ब्लाउज को आगे से वी शेप देकर डिजाइन दिया जाता है। इस शेप का कट काफी डीप होता है। ये काफी बोल्ड ब्लाउज डिजाइन है। लोगों को मानना होता है कि ऐसे ब्लाउज शालीन नहीं होते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Styling Tips for newly wed bride avoid wear these type of blouse in in laws house
esha gupta - फोटो : instagram

इलूशन नेकलाइन

ब्लाउज की ये डिजाइन काफी ज्यादा क्लासी होती है। इसमें बस्ट के एरिया को प्लेन कपड़े के कवर किया जाता है। इसके साथ ही गले तक के एरिया को ट्रांसपेरेंट कपड़े से कवर किया जाता है। ये देखने में ऐसा लगता है जैसे ऊपर कुछ पहना ना गया हो। 

Styling Tips for newly wed bride avoid wear these type of blouse in in laws house
Summer Wedding Saree - फोटो : instagram

न्यूड स्ट्रैप्स वाली नेकलाइन

ऐसे ब्लाउज के डिजाइन काफी ज्यादा हॉट लगते हैं। ऐसे ब्लाउज में स्ट्रैप्स की जगह दो पट्टियां होती हैं। ये दोनों ही इस तरह की पट्टियां होती हैं, जो प्लेन कट के साथ भी लुक में हॉटनेस झलका देती हैं। मलाइका और भूमि को अक्सर ऐसे ब्लाउज पहने देखा जाता है।

विज्ञापन
Styling Tips for newly wed bride avoid wear these type of blouse in in laws house
janhvi kapoor - फोटो : instagram

ऑफ शोल्डर

वैसे तो ऑफ शोल्डर ब्लाउज काफी ज्यादा स्टाइलिश लगते हैं, पर कई बार लड़कियां खुद इसे पहन कर असहज हो जाती हैं। ऐसे में माना जाता है कि ऐसे ब्लाउज नहीं पहनने चाहिए, जिसमें आप खुद कंर्फटेबल ना हों। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed