सब्सक्राइब करें

Styling Tips: ड्रेस पहनते वक्त दिखता है मोटापा तो रखें इन बातों का ध्यान

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 25 Jul 2023 04:28 PM IST
सार

अगर ड्रेस पहनते वक्त आपका पेट भी दिखता है तो इन तरीकों को अपनाकर आप अपना मोटापा छिपा सकती हैं। 

विज्ञापन
styling tips simple step to hide belly fat of woman in hindi
styling tips - फोटो : istock

Styling Tips: जिस तरह से हर लड़की का चेहरा अलग दिखता है, ठीक उसी तरह से उनका बॉडी टाइप भी अलग होता है। ऐसे में हमेशा अपने शरीर के हिसाब से ही कपड़े पहनने चाहिए। लड़के कपड़े खरीदते वक्त ज्यादा ध्यान नहीं देते, पर हर लड़की अपने कपड़ों को काफी ध्यान से ही खरीदती है। वैसे तो हर लड़की को वो सब कपड़े पहनने चाहिए, जिसे पहनकर उनका आत्मविश्वास बढ़ता हो लेकिन कई बार लड़कियां अपने बढ़ते वजन को देखकर काफी परेशान हो जाती हैं।



खासकर जब बात आती है वेस्टर्न ड्रेस पहनने की तो लड़कियों को ये बात काफी परेशान करती है कि कहीं वो वेस्टर्न ड्रेस में स्टाइलिश दिखने की बजाय अजीब ना दिख रही हों। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनको अपनाकर आप ड्रेस पहनकर भी अपना मोटापा छिपा सकती हैं। इन बातों को ध्यान में रखकर आप वेस्टर्न ड्रेस में भी क्लासी दिख सकती हैं। 

Trending Videos
styling tips simple step to hide belly fat of woman in hindi
dress - फोटो : iStock

बेल्ट को कहें बॉय-बॉय

अगर आपका पेट ज्यादा दिख रहा है तो कभी भी ड्रेस पहनते वक्त उस पर बेल्ट ना लगाएं। अगर आप बेल्ट लगाएंगी तो ये आपके लुक को खराब कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
styling tips simple step to hide belly fat of woman in hindi
bodycon dress - फोटो : istock

बॉडीकॉन ड्रेस से रहें दूर

अगर आपका पेट निकला हुआ है तो बॉडीकॉन ड्रेस से दूर ही रहें। बॉडीकॉन ड्रेस में शरीर का हर अंग अलग से दिखता है। अगर आप ये पहनना चाहती हैं तो इसके अंदर टमी टकर जरूर पहनें। 

styling tips simple step to hide belly fat of woman in hindi
black dress - फोटो : istock

रफल वाली ड्रेस पहनें

रफल वाली ड्रेस काफी फूली-फूली होती हैं, जिसके चलते ये आपका बेली फैट छुपाने में मददगार होती है। ये देखने में भी काफी ज्यादा क्लासी और स्टाइलिश होती है।

विज्ञापन
styling tips simple step to hide belly fat of woman in hindi
jeans - फोटो : Social Media

पहनें हाई वेस्ट जींस

ड्रेस के अलावा आपको अन्य कपड़ों के लिए भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जो हाई वेस्ट जींस होती है वो बाहर निकले पेट को छिपाने में मददगार होती है। ऐसे में आप रोजाना की लाइफ में हाई वेस्ट जींस आसानी से पहन सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed