फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वरा भास्कर ने इस बार ऐसा कुछ पहना कि प्रशंसक ने कहा, ‘बस करो मैडम प्यार हो जाएगा’

Sat, 13 Mar 2021 08:41 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 13 Mar 2021 08:41 AM IST
विज्ञापन
swara bhaskars new look is damn attractive in hindi
फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं - फोटो : Social Media

बॉलीवुड में स्वरा भास्कर एक ऐसा नाम है, जिनके जितने प्रशंसक हैं, उतने ही आलोचक भी हैं। अपने विवादित बयानों और बोल्ड व्यक्तित्व के कारण स्वरा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं लेकिन जब बात फैशन की आती है तो स्वरा उसमें बिल्कुल भी पीछे नहीं है। स्वरा पारंपरिक परिधान पहनें या वेस्टर्न, वे सभी में खूबसूरत लगती हैं लेकिन स्वरा भास्कर ने हाल ही में अपने नए लुक की जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें उन्होंने ऐसा कुछ पहन लिया है कि फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए स्वरा के इस लुक की विस्तृत जानकारी। 

 

swara bhaskars new look is damn attractive in hindi
स्वरा भास्कर नया अवतार - फोटो : instagram

फब रहा है ये पारंपरिक अवतार
स्वरा ने पारंपरिक परिधान में बहुत खूबसूरत तस्वीरें डाली हैं, जिसमें वे एकदम सुंदर एवं शालीन नजर आ रही हैं। यह ड्रेसअप उनकी छवि के बिल्कुल विपरीत है, जो कि उन्हें नयापन दे रहा है। स्वरा ने रॉयल ब्लू कलर का श्रग स्टाइल वाला अनारकली ड्रेस पहना है। ड्रेस घेरदार होने के साथ ही पूरी फ्लोर लेंथ का है। ड्रेस में सुनहरे रंग की भी भूमिका है और साथ ही अलग- अलग पैटर्न के प्रिंट भी है। 

 

swara bhaskars new look is damn attractive in hindi
गले में नेक पीस नहीं पहना है - फोटो : इंस्टाग्राम

इस प्रकार है स्टाइलिंग
स्वरा के बालों की सेंटर पार्टिंग की गई है और बालों को पीछे की ओर रखा है। कानों में स्वरा ने सुंदर से कुंडल पहने हैं। हाथों में बड़ी सी गोल अंगुठी पहनी है। डिप नेक और कॉलर श्रग होने के कारण गले में नेक पीस नहीं पहना है। बहुत छोटा सा नोज पिन स्वरा ने नाक में पहना है। श्रग में कमर वाले हिस्से पर बनी गोल्डन पट्टी किसी बेल्ट की तरह दिखाई दे रही है। डार्क शेड की लिपस्टिक लुक को परफेक्ट बना रही है। 


 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
swara bhaskars new look is damn attractive in hindi
फैंस प्यार बरसाने में पीछे नहीं रह पाए - फोटो : Pixabay

फैंस ने करी खूब तारीफ
स्वरा की पोस्ट पर अक्सर नफरत की बाढ़ नजर आती है लेकिन स्वरा के इस लुक को देखकर फैंस प्यार बरसाने में पीछे नहीं रह पाए और एक प्रशंसक ने तो इतना तक कह डाला कि ‘बस करो मैडम, प्यार हो जाएगा’। स्वरा का यह ड्रेस जीवालय ने डिजाइन किया है और एसेसरीज नीति सिंह जूलरी से हैं। मेकअप पूजा गोसाइन ने किया है और हेयर स्टाइलिंग विपिन टकिया द्वारा की गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed