{"_id":"646f1fcea47d18835904e6a9","slug":"these-actresses-looks-amazing-in-saree-from-hema-malini-to-sharmila-tagore-2023-05-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fashion : हेमा मालिनी से लेकर शर्मिला टैगोर तक, साड़ी में बेहद खूबसूरत लगती हैं ये अभिनेत्रियां","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Fashion : हेमा मालिनी से लेकर शर्मिला टैगोर तक, साड़ी में बेहद खूबसूरत लगती हैं ये अभिनेत्रियां
Fashion : बॉलीवुड जगत में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो अपने समय में करोड़ों दिलों पर राज करती थीं। आज भले ही कितनी नई एक्ट्रेस डेब्यू कर रही हैं, पर उन्हें टक्कर देना नामुमकिन सा है। बॉलीवुड की ओल्ड बॉलीवुड अभिनेत्रियां ना सिर्फ एक्टिंग की वजह से बल्कि अपने लुक्स की वजह से भी आज की अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। इन गोल्डन बॉलीवुड अभिनेत्रियों की लिस्ट में हेमा मालिनी, आशा पारेख, शर्मिला टैगोर, रेखा और दीप्ति नवल का नाम भी शामिल है।
ये ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो अगर आज भी साड़ी पहन किसी इवेंट में आ जाएं तो सारी लाइमलाइट लूट लेती हैं। इनके साड़ी लुक्स बेहद एलिगेंट होते हैं। इनके फैंस आज भी इनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको इन्हीं अभिनेत्रियों के साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। ताकि आप भी इनसे टिप्स लेकर खूबसूरत दिख सकती हैं।
2 of 6
Actress In Saree
- फोटो : instagram
आशा पारेख
अभिनेत्री आशा पारेख किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनके लुक्स बेहद एलिगेंट होते हैं। अबू जानी संदीप खोसला के कलेक्शन की इस साड़ी में वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने गले में एक नेकपीस और कानों में हल्के ईयररिंग पहने हैं।
3 of 6
Actress In Saree
- फोटो : instagram
हेमा मालिनी
खूबसूरती के मामले में एक्ट्रेस हेमा मालिनी आज के समय की एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं। उनके साड़ी लुक इतने खूबसूरत होते हैं कि आप इससे टिप्स ले सकती हैं। वो अपने बालों को अक्सर खुला ही छोड़ती हैं। दोनों साड़ी लुक में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Actress In Saree
- फोटो : instagram
दीप्ति नवल
एक्ट्रेस दीप्ति नवल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर या तो कॉटन की या फिर सिल्क की ही साड़ी कैरी करती हैं। एक्ट्रेस के सभी साड़ी लुक सिंपल और एलिगेंट होते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Actress In Saree
- फोटो : instagram
शर्मिला टैगोर
शर्मिला टैगोर के साड़ी लुक सिंपल लेकिन काफी खूबसूरत होते हैं। वो अक्सर अपने बालों में अलग तरीके से जूड़ा बनाती हैं। गले में हल्का सा नेकपीस उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।