सब्सक्राइब करें

5 ऐसी साड़ियां, जो दशकों से ट्रेंड में हैं और आगे भी रहेंगी महिलाओं की फेवरेट

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 05 Feb 2026 03:01 PM IST
सार

5 Evergreen Saree: अगर आपको साड़ी पहनना पसंद है तो पहले जान लें कि ऐसी कौन सी साड़ियां हैं जो हमेशा चलन में रहती हैं। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे।

विज्ञापन
trendy and evergreen collection of saree for woman with images disprj
5 ऐसी साड़ियां, जो दशकों से ट्रेंड में हैं और आगे भी रहेंगी महिलाओं की फेवरेट - फोटो : Adobe stock

5 Evergreen Saree: साड़ी भारतीय महिलाओं की सबसे पसंदीदा पारंपरिक पोशाक है। दशकों से यह फैशन का एक अहम हिस्सा रही है और समय के साथ इसके डिज़ाइन, फैब्रिक और स्टाइल में बदलाव होते रहे हैं। साड़ी न केवल भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, बल्कि यह हर महिला की शान और सुंदरता को भी बढ़ाती है।



हर उम्र और अवसर के लिए अलग-अलग तरह की साड़ियां मौजूद हैं, लेकिन कुछ साड़ियां ऐसी होती हैं, जिनकी लोकप्रियता कभी कम नहीं होती और दशकों बाद भी महिलाओं की पहली पसंद बनी रहती हैं।  इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे 5 ऐसी साड़ियों के बारे में, जो दशकों से ट्रेंड में हैं और आने वाले वर्षों में भी महिलाओं की फेवरेट बनी रहेंगी।

Trending Videos
trendy and evergreen collection of saree for woman with images disprj
बनारसी साड़ी - फोटो : instagram
 

बनारसी साड़ी
  •  बनारस की हस्तकला और ज़री वर्क के लिए मशहूर, खासतौर पर शादी और त्योहारों में पहनी जाती है।
  • इन साड़ियों पर सोने-चांदी तक का काम होता है।
  • ये साड़ियां काफी महंगी होती हैं, इसलिए हमेशा इनकी पहचान करके ही इन्हें खरीदना चाहिए।
  • इन्हें वर्षों तक नई जैसी रखा जा सकता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
trendy and evergreen collection of saree for woman with images disprj
कांचीपुरम सिल्क साड़ी - फोटो : instagram
कांचीपुरम सिल्क साड़ी
  •  दक्षिण भारत की ये सिल्क साड़ियां अपनी मजबूती और रंगीन डिज़ाइन के लिए जानी जाती हैं।
  • हैंडलूम की ऐसी साड़ियां महिलाएं शादी-विवाह में पहनना पसंद करती हैं।
  • इन साड़ियों पर जरी का काम काफी ज्यादा महीन लेकिन हैवी होता है।
  • महिलाएं अपने रिसेप्शन तक में ऐसी साड़ियां पहनना पसंद करती हैं।

 
trendy and evergreen collection of saree for woman with images disprj
बांधनी साड़ी - फोटो : instagram
 बांधनी साड़ी
  •  राजस्थान और गुजरात की पारंपरिक बांधनी प्रिंट वाली साड़ी देखने में खूबसूरत लगती हैं।
  • इनकी खासियत होती है कि ये पहनने में काफी हल्की होती हैं।
  • इनका प्रिंट पूजा-पाठ के हिसाब से सबसे बेस्ट विकल्प माना जाता है।
  • अब जब गर्मी का मौसम आ रहा है, इसलिए आप इसे खरीद सकती हैं। 

 
विज्ञापन
trendy and evergreen collection of saree for woman with images disprj
चंदेरी साड़ी - फोटो : instagram
चंदेरी साड़ी
  • हल्की और शाही लुक वाली साड़ियां, ऑफिस और फैमिली फंक्शन में पहनने के लिए आदर्श मानी जाती हैं।
  • इसकी खासियत होती है कि इन्हें हाथ से तैयार किया जाता है।
  • रेशम का काम होने की वजह से इस साड़ी को एक कोमल-चमकदार रूप मिलता है।

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed