सब्सक्राइब करें

Union Budget 2026: हैंडलूम सेक्टर को दिया जाएगा बढ़ावा, जानें किसे मिलेगा इसका सीधा फायदा

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 01 Feb 2026 11:36 AM IST
सार

Budget 2026 For Handloom: वित्त मंत्री ने अपने 9वें बजट में हैंडलूम सेक्टर को लेकर एलान किया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि भविष्य में इस सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं आएंगी।

विज्ञापन
Union Budget 2026 finance minister announcement for handloom and handicraft sector
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : संसद टीवी

Finance Minister Announcement For Handloom: Union Budget में इस बार वस्त्र क्षेत्र को लेकर बड़ी और दूरगामी घोषणा की गई हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में साफ किया कि टेक्सटाइल सेक्टर न केवल भारत की पारंपरिक पहचान है, बल्कि ये रोजगार सृजन और आर्थिक विकास का मजबूत आधार भी है।



ऐसे में अब सिल्क, बूल (ऊन) और जूट जैसे प्राकृतिक रेशों को बढ़ावा देकर ग्रामीण और कारीगर आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की योजना बनाई गई है। इसके साथ ही नेशनल हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट सेक्टर को और सशक्त बनाने पर जोर दिया गया है, जिससे बुनकरों और कारीगरों की आय बढ़ सके।

सरकार का फोकस टेक्निकल टेक्सटाइल, स्किल डेवलपमेंट और शिक्षा से टेक्सटाइल को जोड़ने पर भी रहेगा। इन पहलों का उद्देश्य भारत को वैश्विक टेक्सटाइल हब बनाना और ‘वोकल फॉर लोकल’ को नई गति देना है।

Trending Videos
Union Budget 2026 finance minister announcement for handloom and handicraft sector
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI
 सिल्क, बूल और जूट को बढ़ावा

इस तरह के हैंडलूम को बढ़ावा देने के बाद प्राकृतिक फाइबर आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा। इसकी वजह से ही ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Union Budget 2026 finance minister announcement for handloom and handicraft sector
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI
बुनकरों और कारीगरों को मिलेगा  सीधा लाभ

जब हैंडलूम सेक्टर को बढ़ावा दिया जाएगा तो इसकी वजह से बुनकरों और कारीगरों को स्किल अपग्रेडेशन और वित्तीय सहायता मिलेगी। इससे पारंपरिक शिल्प को संरक्षण भी मिलेगा। इसकी आज के समय में काफी जरूरत है, क्योंकि धीरे-धीरे भारतीय शिल्पकार कम कमाई के चलते इस व्यवसाय को छोड़ने लगे हैं।

 
Union Budget 2026 finance minister announcement for handloom and handicraft sector
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI
रोजगार सृजन पर फोकस
  • टेक्सटाइल सेक्टर के जरिए लाखों नौकरियां पैदा करने का लक्ष्य
  •  MSME और कुटीर उद्योगों को मजबूती

 
विज्ञापन
Union Budget 2026 finance minister announcement for handloom and handicraft sector
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI
टेक्सटाइल शिक्षा में शामिल
 
  •  फैशन और टेक्सटाइल कोर्स को शिक्षा में शामिल किया जाएगा
  • इसका मुख्य उद्धेश्य युवाओं को इंडस्ट्री के लिए रेडी करना है
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed