सब्सक्राइब करें

Union Budget 2026: इस खास फैब्रिक की साड़ी पहनकर बजट पेश करने पहुंची वित्त मंत्री, सदियों पुराना है इतिहास

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 01 Feb 2026 10:45 AM IST
सार

History and Significance of Kanjivaram Saree: आज वित्त मंत्री संसद में कांजीवरम सिल्क फैब्रिक की साड़ी पहनकर पहुंची हैं। इस साड़ी की क्या खासियत है, हम यहां इसी बारे में बात करेंगे। 

विज्ञापन
nirmala sitharaman union budget Day look 2026 History and Significance of Kanjivaram Sarees
इस खास फैब्रिक की साड़ी पहनकर बजट पेश करने पहुंची वित्त मंत्री - फोटो : अमर उजाला
History and Significance of Kanjivaram Saree:  हर साल आम बजट के दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भाषण जितना चर्चा में रहता है, उतना ही ध्यान उनके पहनावे पर भी जाता है। उनका लुक केवल फैशन तक सीमित नहीं होता, बल्कि उसमें भारतीय परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और आत्मनिर्भर भारत की झलक साफ दिखाई देती है।


इस साल भी बजट के दिन उन्होंने अपने सादगीपूर्ण लेकिन प्रभावशाली अंदाज से लोगों का ध्यान खींचा। गहरे बैंगनी रंग की हाथ से बुनी कांजीवरम सिल्क साड़ी में वित्त मंत्री का लुक गरिमा और गंभीरता का संतुलित उदाहरण नजर आया। वैसे तो ज्यादातर हर कोई इस तरह की साड़ियों के बारे में जानता है, लेकिन जो लोग इस साड़ी को नहीं पहचानते हैं, तो आइए आपको बताते हैं इसकी खासियत
Trending Videos
nirmala sitharaman union budget Day look 2026 History and Significance of Kanjivaram Sarees
कांजीवरम सिल्क साड़ी कहां बनती है? - फोटो : PTI
 
कांजीवरम सिल्क साड़ी कहां बनती है?
 
  • कांजीवरम सिल्क साड़ियां तमिलनाडु के कांचीपुरम शहर में बनाई जाती हैं
  • इसकी शुरुआत लगभग 400 से 500 साल पहले हुई, जब आंध्र प्रदेश से आए बुनकर समुदाय देवांग और सालिगर कांचीपुरम में बस गए।
  • इन्हीं बुनकरों ने मंदिर वास्तुकला और पौराणिक कथाओं से प्रेरित डिजाइनों को साड़ियों में उतारना शुरू किया था।
  • ये शहर सदियों से रेशमी साड़ियों के लिए प्रसिद्ध है
विज्ञापन
विज्ञापन
nirmala sitharaman union budget Day look 2026 History and Significance of Kanjivaram Sarees
कांजीवरम सिल्क की खासियत क्या है? - फोटो : ANI
कांजीवरम सिल्क की खासियत क्या है?
 
  • इसे बनाने में हमेशा शुद्ध मल्बरी सिल्क और असली जरी का इस्तेमाल होता है
  • इस तरह की साड़ी को बनाने में हमेशा मोटा, मजबूत और बेहद टिकाऊ कपड़ा इस्तेमाल किया जाता है
  • इसका चमकदार रंग और पारंपरिक मंदिर-प्रेरित डिजाइन आकर्षण का केंद्र होती हैं
  • इसका लुक काफी एलिगेंट और प्रोफेशनल होता है

 
nirmala sitharaman union budget Day look 2026 History and Significance of Kanjivaram Sarees
एक कांजीवरम साड़ी बनने में कितना समय लगता है ? - फोटो : PTI
एक कांजीवरम साड़ी बनने में कितना समय लगता है ?
 
  •  एक साड़ी तैयार होने में 15 दिन से लेकर 2 महीने तक का समय लग जाता है।
  • इसकी वजह है कि ये साड़ी पूरी तरह हाथ से बुनी जाती है
  • कई-कई दिन तक कारीगरों का समूह मिलकर एक साड़ी तैयार करते हैं

 
विज्ञापन
nirmala sitharaman union budget Day look 2026 History and Significance of Kanjivaram Sarees
हमेशा हैंडलूम की साड़ियां क्यों पहनती हैं वित्त मंत्री ? - फोटो : अमर उजाला

हमेशा हैंडलूम की साड़ियां क्यों पहनती हैं वित्त मंत्री ?

 निर्मला सीतारमण इस तरह की पारंपरिक और हैंडलूम साड़ियां पहनने के पीछे कई अहम कारण हैं, जो उनकी सोच और सार्वजनिक छवि को दर्शाते हैं। दरअसल, वो अपने पहनावे के ज़रिये भारत की सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक वस्त्रों को सम्मान देती हैं।

खास मौकों पर हैंडलूम साड़ियां पहनकर वो स्थानीय बुनकरों और कारीगरों के काम को राष्ट्रीय पहचान दिलाती हैं। उनका पहनावा आत्मनिर्भर भारत और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को मजबूत करता है। ऐसा माना जाता है कि उनके लिए पहनावा फैशन नहीं, बल्कि एक सामाजिक और सांस्कृतिक संदेश देने का माध्यम है। इसी वजह से बजट जैसे राष्ट्रीय महत्व के मंच पर उनका पारंपरिक साड़ी लुक हर साल चर्चा का विषय बन जाता है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed