सब्सक्राइब करें

Valentine Day 2026: वैलेंटाइन से पहले स्किन चमकानी है? आज से शुरू करें स्किन केयर रूटीन

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 31 Jan 2026 12:35 PM IST
सार

Glass Skin Routine: वैलेंटाइन डे आने वाला है। अगर आप वैलेंटाइन डे से पहले ग्लोइंग स्किन चाहते हैं ताकि बिना मेकअप भी खूबसूरत दिखें तो यहां स्किन केयर 7 डे रूटीन दिया जा रहा है, इसे जरूर अपनाएं

विज्ञापन
Valentine Day 2026 Skincare Tips Glass Skin 7 day Routine In Hindi
वैलेंटाइन डे तक ग्लास स्किन पाने के तरीके - फोटो : Adobe stock

Glass Skin Routine: वैलेंटाइन डे प्यार का जादू दिखाने का मौका है। ये जादू आपके इम्प्रेशन के साथ अधिक बढ़ जाएगा। 7 फरवरी 2026 से वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत हो रही है और 14 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। अगर वैलेंटाइन डे पर आप सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं कि अभी से तैयारी कर लें। आपके पास लगभग हफ्ते भर का समय है। ग्लास स्किन पाने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडेक्ट्स नहीं, बल्कि प्राकृतिक तरीके अपनाएं। साफ सुथरी दिनचर्या, धैर्य और सही आदतों से खूबसूरत त्वचा मिलती है।



हालांकि एक रात में आपकी त्वचा में चमक नहीं आ जाएगी लेकिन 7 दिन के इमानदार स्किन केयर से चेहरा अपनी सौन्दर्य की कहानी खुद बोल उठेगा। कोई क्रीम आपको ग्लास स्किन नहीं दे सकती। आप सात दिन अनुशासन, नींद, पानी और सादगी से बिता लेंतो वैलेंटाइन डे पर गुलाब जैसा निखार मिलेगा। अगर वैलेंटाइन पर फ्रेश, क्लियर और अंदर से चमकती स्किन चाहती हैं, तो यहां बताया जा रहा 7-डे स्किन रूटीन अपनाइए।

ग्लास स्किन कैसी होती है?

ग्लास स्किन का मतलब गोरी या तैलीय स्किन नहीं। इसका मतलब है, 

  •  साफ़ पोर्स
  •  समान रंगत
  •  अंदर से हाइड्रेटेड स्किन
  • नेचुरल ग्लो
  • अब सीधे रूटीन पर आते हैं।
Trending Videos
Valentine Day 2026 Skincare Tips Glass Skin 7 day Routine In Hindi
सुबह और शाम स्किन क्लिंजिंग करें - फोटो : iStock

Day 1: स्किन को Detox करने का दिन

सुबह

  • माइल्ड फेसवॉश से चेहरा धोएं

  • गुलाब जल से टोनिंग करें

  • हल्का मॉइश्चराइज़र और सनस्क्रीन लगाएं

रात

  • डबल क्लींजिंग करें, मेकअप या डस्ट हटाने के लिए।

  • एलोवेरा जेल की पतली लेयर लगाकर सोएं।

पहले दिन कोई फेस पैक नहीं लगाएं,  बल्कि स्किन को सांस लेने दें।


Day 2: डेड स्किन को अलविदा कहें

पहले दिन वाल स्किन केयर रूटीन अपनाते हुए आज डेड स्किन को निकालने की प्रक्रिया अपनाएं। इसके लिए

रात को

  • घर का स्क्रब बनाकर लगाएं। चावल का आटा और दूध मिलाकर स्क्रब बनाएं।

  • हल्के हाथों से एक मिनट मसाज करें।

  • ठंडे पानी से धो लें।

 ज़्यादा रगड़े नहीं। इससे डेड स्किन नहीं जाती, बल्कि ग्लो खत्म हो जाता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine Day 2026 Skincare Tips Glass Skin 7 day Routine In Hindi
दही और हल्दी का फेसपैक - फोटो : iStock

Day 3: हाइड्रेशन ही असली ग्लो है

सुबह

  • फेस मिस्ट या गुलाब जल लगाएं।

  • हायल्यूरोनिक बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाएं।

रात

  • शहद और एलोवेरा जेल मास्क 15 मिनट लगाएं।
  • पानी ज़्यादा पिएं। कोई क्रीम पानी की कमी नहीं भर सकती।



Day 4: पोषण देने का दिन

रात को फेस पैक

  • दही और हल्दी की एक चुटकी मिलाकर फेस पैक बनाएं और लगाएं।

  • फेसपैक 10-12 मिनट लगाए रखें।

Valentine Day 2026 Skincare Tips Glass Skin 7 day Routine In Hindi
रात में चेहरे की मसाज करें - फोटो : Adobe stock

Day 5: मसाज से बढ़ाएं ब्लड सर्कुलेशन

रात:

  • बादाम या रोजहिप ऑयल की पांच बूंदें लगाएं।
  • ऊपर की दिशा में 10 मिनट मसाज करें।
  • यही स्टेप स्किन को “ग्लास जैसा” बनाता है।

 

Day 6: स्किन को आराम दीजिए

  • कोई एक्सपेरिमेंट न करें।

  • सिर्फ क्लींजिंग, मॉइश्चर और सनस्क्रीन सुबह और शाम लगाएं।

ओवर-केयर भी स्किन खराब करती है।

विज्ञापन
Valentine Day 2026 Skincare Tips Glass Skin 7 day Routine In Hindi
मॉइश्चराइजर लगाकर हल्का मेकअप करें - फोटो : Adobe stock

Day 7: वैलेंटाइन डे स्पेशल ग्लो

सुबह

  • बर्फ से हल्की मसाज (1 मिनट)

  • जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाएं।

  • लाइट मेकअप करें। स्किन दिखनी चाहिए, ढकनी नहीं


इन 7 दिनों में ये गलती मत करना

  •  नया प्रोडक्ट ट्राय करना
  •  देर रात तक जागना
  •  जंक फूड और ज्यादा नमक
  •  सनस्क्रीन छोड़ना
  • पानी कम पीना
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed