{"_id":"695f5cbaa9da95f5590daede","slug":"trendy-color-idea-for-wedding-season-haldi-to-wedding-day-2026-01-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Trendy Color Idea: हल्दी में पीला और मेहंदी में हरा छोड़िए, शादी की रस्मों में शामिल करें ये नए रंग","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Trendy Color Idea: हल्दी में पीला और मेहंदी में हरा छोड़िए, शादी की रस्मों में शामिल करें ये नए रंग
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 08 Jan 2026 03:10 PM IST
सार
Trendy Color Idea For Wedding: अगर समय बदल गया है। ऐसे में अगर आपकी शादी होने वाली है तो पारंपरिक रंगों को छोड़कर आप अपनी शादी की रस्मों में नए रंगों को शामिल करें।
विज्ञापन
Trendy Color Idea: हल्दी में पीला और मेहंदी में हरा छोड़िए, शादी की रस्मों में शामिल करें ये नए रंग
- फोटो : PTI
Trendy Color Idea For Wedding: कुछ ही दिनों में शादी का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर आपके घर में भी अगर शादी है तो आपने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी होगी। भारतीय शादी की हर रस्म में रंगों का खास महत्व होता है। पारंपरिक रूप से हल्दी में पीला, मेहंदी में हरा और शादी के समय लाल का बोलबाला रहता है। लेकिन अब फैशन और क्रिएटिविटी के चलते दुल्हन-दूल्हा और मेहमान नए रंग भी अपनाने लगे हैं।
Trending Videos
हल्दी
- फोटो : instagram
हल्दी
वैसे तो हमेशा से ही हल्दी की रस्म में पीले रंग के कपड़े ही पहने जाते हैं। पर, अगर आप चाहें तो पीले रंग से हटकर कुछ और भी पहन सकते हैं। इसके लिए गुलाबी या फिर लैवेंडर रंग काफी प्यारा रहेगा। आजकल तो बहुत सी लड़कियों ने अपनी हल्दी की रस्म में सफेद रंग का आउटफिट भी कैरी किया है, जिसपर गुलाबी रंग का काम था।

मेहंदी
- फोटो : instagram
मेहंदी
अब समय गया जब दुल्हनें अपनी मेहंदी की रस्म में हरे रंग का आउटफिट पहनना पसंद करती थीं। आज के समय में होने वाली दुल्हनें हरे रंग की जगह मिंट ग्रीन, पेस्टल ब्लू या फिर मैरून रंग का आउटफिट पहनना पसंद करती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मेहंदी लगे हाथों के साथ इन रंगों के आउटफिट खूब जचते हैं।

संगीत
- फोटो : instagram
संगीत
वैसे तो संगीत के मौसम में ज्यादातर लोग मैट रंगों को कैरी करना पसंद करते हैं। इन रंगों में ब्लैक, व्हाइट, गोल्डन और सिल्वर शामिल है। लेकिन आप चाहें तो अपने संगीत के लिए ब्राइट और मिक्स कलर आउटफिट्स जैसे मंगा, फ्यूशिया, क्रीम-पिंक शेड्स पहन सकती हैं। ये रंग तस्वीरों में खूब अच्छे लगते हैं। ऐसे में आप इसे कैरी कर सकती हैं।

शादी
- फोटो : instagram
शादी
बात जब दुल्हन के वेडिंग आउटफिट की हो तो सबसे पहले दिमाग में आता है लाल रंग और उसपर गोल्डन काम। लेकिन बदलते समय में अब या तो महिलाएं सिर्फ लाल रंग का वेडिंग आउटफिट कैरी कर रही हैं। नहीं तो आज-कल भी पेस्टल रंग का आउटफिट दुल्हनों का पसंदीदा है। पेस्टल रंग के आउटफिट भी एक से बढ़कर एक खूबसूरत होते हैं, जिन्हें लोग बेहद पसंद करते हैं।