{"_id":"68e2283c64f4a2bda603e7cf","slug":"trendy-outfit-ideas-for-women-for-karwa-chauth-inspired-by-actress-disprj-2025-10-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karwa Chauth Fashion 2025: करवा चौथ पर इन 5 अभिनेत्रियों की तरह हों तैयार, सभी की नजरें आप पर टिक जाएंगी","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Karwa Chauth Fashion 2025: करवा चौथ पर इन 5 अभिनेत्रियों की तरह हों तैयार, सभी की नजरें आप पर टिक जाएंगी
Karwa Chauth Fashion 2025: करवा चौथ का त्योहार महिलाओं के लिए सिर्फ व्रत का दिन नहीं, बल्कि खुद को खास तरीके से सजाने-संवारने का भी अवसर होता है। इस दिन हर महिला चाहती है कि वो अपने पति के लिए सबसे खूबसूरत नजर आए।
अगर आप भी इस करवा चौथ पर परफेक्ट लुक पाना चाहती हैं, तो टीवी और बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों से प्रेरणा लें जिन्होंने अपने स्टाइल और मेकअप से सबका ध्यान खींचा है। उनके लुक्स में आपको पारंपरिक और मॉडर्न का बेहतरीन मेल मिलेगा, जो आपके करवा चौथ के रूप को और भी खास बना देगा।
इस खास मौके पर आप उनके हेयरस्टाइल, मेकअप और आउटफिट आइडियाज को अपनाकर अपनी खूबसूरती को चार चांद लगा सकती हैं। आइए जानते हैं उन पांच अभिनेत्रियों के लुक्स के बारे में, जो आपके लिए करवा चौथ की तैयारी में मददगार साबित होंगे।
2 of 6
हिना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @realhinakhan
हिना खान
हिना खान का ये लुक आपके करवा चौथ लुक को खूबसूरत बना देगा। इस लुक को कैरी करने के लिए आपको गोल्डन रंग का लहंगा चाहिए होगा। गोल्डन लहंगे के साथ अपने बालों को मिडिल पार्टिशन के साथ कर्ल करके खुला रखें। इसके साथ ग्रीन रंग की ज्वेलरी देखने में कमाल की लगेगी।
3 of 6
रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : instagram
रकुल प्रीत सिंह
कुछ अलग सा लुक कैरी करना है तो ऐसा गुलाबी लहंगा पहनें। इस लहंगे के साथ ब्लाउज की जगह इस तरह की शॉर्ट कुर्ती कैरी कर सकती हैं। स्लीवलेस शॉर्ट कुर्ती लहंगे के साथ कमाल की लगती है। इसके साथ अपने बालों को अलग अंदाज में स्टाइल करें। हल्का मेकअप आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : instagram
परिणीति चोपड़ा
ग्लैमरस लुक कैरी करना है तो परिणीति चोपड़ा के इस लुक से टिप्स लें। इसके लिए आपको काफी घेर वाली स्कर्ट कैरी करनी है। इसके साथ क्रॉप टॉप पहनी है। इसके खुले बाल, गले में भारी सा कुंद वाला चोकर, हाथों में कुंदन वाले कड़े और न्यूड मेकअप आपका लुक पूरी तरह से बदल देगा। इसके साथ आंखों में स्मोकी आई मेकअप करें।
विज्ञापन
5 of 6
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी के इस लुक से आप टिप्स ले सकती हैं। ये एक प्री ड्रेप्ड साड़ी है, जो आपको बाजार में बेहद आसानी से मिल जाएगी। प्री ड्रेप्ड साड़ी उन महिलाओं के लिए अच्छा विकल्प है, जिन्हें साड़ी पहनना तो पसंद है लेकिन बांधने में दिक्कत होती है। मिनिमल ज्वेलरी के साथ ऐसा लुक कमाल का लगेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।