Fashion Tips: ओवरकोट को इन चार तरीकों से करें स्टाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डार्क मरून या ब्लैक शेड के ओवरकोट को अपनी वॉर्डरोब में जरूर जगह दें। ये आपको फॉर्मल के साथ ही पार्टी के लिए भी रेडी लुक देगा। लांग ओवरकोट को सर्दियों के मौसम में व्हाइट या टैन ब्राउन कलर के पैट्स के साथ मैच करें। साथ में ब्लैक टॉप के साथ पेयर करें। ये काफी स्टाइलिश दिखेगा। पैंट्स के साथ स्ट्रैपी डिजाइन की हील्स को पहनें, तो लुक शानदार नजर आएगा।
अगर आप थोड़ा ग्लैमरस लुक चाहती हैं तो लेदर स्कर्ट के साथ ओवरकोट को पेयर करें। साथ में न्यूड शेड के क्रॉप टॉप को पहनें। ये लुक ग्लैमरस दिखता है। अगर स्कर्ट में स्लिट कट हो तो और भी आकर्षक लुक मिलेगा। लेदर स्कर्ट के साथ एंकल लेंथ बूट्स खूबसूरत लगते हैं।
लांग ओवरकोट को पहन रही हैं तो साथ में क्रॉप स्वेटर या टॉप को पेयर करें। टर्टल नेक डिजाइन के क्रॉप टॉप काफी स्टाइलिश दिखते हैं और आकर्षक नजर आते हैं। आप चाहें तो वी प्लजिंग नेकलाइन के टॉप को भी पहन सकती हैं।
लांग ओवरकोट को ऑल ब्लैक लुक से पार्टी रेडी बना सकती हैं। ब्लैक टॉप और ब्लैक टाइट्स के साथ ब्लैक लांग बूट्स पहनें। साथ में ओवरकोट के जरिए अपने कर्व्स को डिफाइन करें। ये लुक काफी एक्सपेंसिव और स्टाइलिश दिखेगा।