{"_id":"6a23a99b593b13a0700be0c3","slug":"businessman-murdered-in-panchkula-entire-incident-captured-on-cctv-2026-06-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीच बाजार कत्ल, CCTV में कैद: चाबी निकालने की कोशिश, फिर कार से खींचा; थाने से 200 मीटर दूर व्यापारी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच बाजार कत्ल, CCTV में कैद: चाबी निकालने की कोशिश, फिर कार से खींचा; थाने से 200 मीटर दूर व्यापारी की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी, पिंजाैर
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:39 PM IST
सार
पंचकूला के पिंजौर के मुख्य बाजार में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक कपड़ा व्यापारी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। थाना पिंजौर से करीब 200 मीटर दूर हुई इस सनसनीखेज वारदात में कुछ युवकों ने स्कॉर्पियो में बैठे व्यापारी को जबरन बाहर निकालकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यापारी की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 12
पिंजाैर में व्यापारी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पंचकूला के पिंजौर के मुख्य बाजार में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवक की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। थाना पिंजौर से करीब 200 मीटर दूर कुछ युवकों ने स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठे व्यक्ति को जबरन बाहर निकालकर उस पर डंडों से हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान शिव कॉलोनी निवासी 43 वर्षीय जीतेश मनोचा के रूप में हुई है। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
चाबी निकालने की कोशिश, फिर गाड़ी से बाहर खींचा
घटना शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे की है। जानकारी के अनुसार जीतेश मनोचा अपने दोस्त मोहित के साथ शिवा कॉम्प्लेक्स के सामने खड़ी स्कॉर्पियो में बैठे थे। इसी दौरान पांच से सात युवक वहां पहुंचे और गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया।
2 of 12
बाजार में दिनदहाड़े कपड़ा व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या
- फोटो : वीडियो ग्रैब
मृतक के दोस्त मोहित के अनुसार एक युवक ने गाड़ी का दरवाजा खोलकर चाबी निकालने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसी बीच दूसरी ओर से आए अन्य युवकों ने जीतेश को जबरन गाड़ी से बाहर खींच लिया और उस पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
3 of 12
पिंजाैर में हत्या
- फोटो : संवाद
हमला इतना अचानक और तेज था कि कुछ ही सेकंड में जीतेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी थाना पिंजौर के सामने से होते हुए नालागढ़ रोड की ओर फरार हो गए।
अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
हमले के बाद मोहित घायल जीतेश को लेकर पिंजौर के एक निजी अस्पताल पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद उसे पिंजौर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
5 of 12
पिंजाैर में हत्या
- फोटो : संवाद
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में कुछ आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधे दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावर पूरी योजना के साथ मौके पर पहुंचे थे और कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।