सब्सक्राइब करें

चरखी दादरी विमान हादसे के 25 साल पूरे: हरियाणा में हुआ था देश का सबसे भयंकर प्लेन क्रैश, 349 लोगों की गई थी जान

अमर उजाला ब्यूरो, चरखी दादरी (हरियाणा)  Published by: प्रमोद कुमार Updated Fri, 12 Nov 2021 12:08 PM IST
सार

हरियाणा के चरखी दादरी में आज से 25 साल पहले देश का सबसे बड़ा विमान हादसा हुआ था। इस हादसे में 349 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। सऊदी अरेबिया एयरलाइंस और कजाकिस्तान एयरलाइंस के विमान आपस में टकरा गए थे। एक विमान गांव टिकान कलां के खेतों में जाकर गिरा था। आज भी लोग उस हादसे को भूल नहीं पाए हैं।

विज्ञापन
Countrys biggest plane crash happened in Haryanas Charkhi Dadri
चरखी दादरी विमान हादसा - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा का चरखी दादरी भारत के इतिहास के सबसे भयंकर विमान हादसे का गवाह है। यहां 25 साल पहले गांव टिकाण कलां में मालवाहक विमान और यात्री विमान के बीच टक्कर हो गई थी। हादसा 12 नवंबर 1996 की शाम को हुआ था। सऊदी अरेबिया एयरलाइंस और कजाकिस्तान एयरलाइंस के दो हवाई जहाज आसमान में टकरा गए थे। लगभग 10 किलोमीटर तक मलबा गिरा था। शव रखने के लिए दादरी का सरकारी अस्पताल परिसर भी छोटा पड़ गया था। दुर्घटना में 231 भारतीय, सऊदी अरब के 18, नेपाल के नौ, पाकिस्तान के 3, अमेरिका के 2, ब्रिटिश नागरिक की मौत हुई थी। 84 लोगों की पहचान नहीं हो पाई थी।



चरखी दादरी विमान हादसा

इसके बाद इनमें से एक जहाज टिकाण कलां के खेतों में गिरा था। इस हादसे में 349 लोगों की मौत हुई थी। इस हादसे को दुनिया की प्रमुख हवाई दुर्घटनाओं में शामिल किया जाता है। चरखी दादरी प्रशासन इस हादसे में मारे गए लोगों की स्मृति को संजोने का काम शुरू कर चुका है।  

चरखी दादरी विमान हादसा

चरखी दादरी के टिकाण गांव में 12 नवंबर 1996 की शाम सऊदी अरेबिया एयरलाइंस और कजाकिस्तान एयरलाइंस के दो हवाई जहाज आसमान में टकरा गए थे। टकराने वाले विमानों में मालवाहक विमान सऊदी अरब का था, जबकि यात्री विमान कजाकिस्तान का था। 

चरखी दादरी विमान हादसा

यात्री विमान ने राजधानी दिल्ली से उड़ान भरी थी, जबकि दूसरे विमान को दिल्ली में उतरना था। टकराने के बाद इनमें से एक जहाज टिकाण कलां के खेतों में गिरा था। सांय 6 बजकर 30 मिनट पर सऊदी अरब का विमान 14 हजार फीट की ऊंचाई पर था। वहीं, कजाकिस्तान का विमान 15 हजार फीट की ऊंचाई से नीचे उतर रहा था। इस दौरान आमने-सामने टकरा गए थे।

चरखी दादरी विमान हादसा

हादसे में 349 लोगों की मौतें हुई थी। ये हवाई दुर्घटना दुनिया की प्रमुख हवाई दुर्घटनाओं में से एक मानी जाती है। हादसे के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और मुख्यमंत्री बंसीलाल ने भी मौके का निरीक्षण किया था। हादसा विश्व के 10 बड़े हवाई हादसों में दर्ज किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed