{"_id":"6169a95734eb3c54bd047274","slug":"pictures-of-dussehra-celebrations-in-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दशहरा: जींद में 47 फुट लंबे रावण के पुतले का किया दहन, महेंद्रगढ़ में कोरोना रूपी राक्षस का पुतला जलाया, देखिए हरियाणा में अलग-अलग शहरों की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा: जींद में 47 फुट लंबे रावण के पुतले का किया दहन, महेंद्रगढ़ में कोरोना रूपी राक्षस का पुतला जलाया, देखिए हरियाणा में अलग-अलग शहरों की तस्वीरें
अमर उजाला डिजिटल, हरियाणा
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 15 Oct 2021 09:46 PM IST
सार
कोरोना और महंगाई के कारण लंकापति और उसके परिवार का कद छोटा हो गया है। वहीं सोनीपत में पहले जहां 55 फुट ऊंचे रावण व उनके परिवार के पुतलों का दहन होता था, वहीं अब इनका कद घटकर महज 25 फुट रह गया।
विज्ञापन
1 of 7
महेंद्रगढ़ के देवीलाल पार्क में रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के साथ जलता कोरोना रूपी राक्षस का पुतला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व दशहरा हरियाणा में धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश के लगभग सभी शहरों में रावण मेघनाथ कुंभकरण के पुतले दहन किए गए। जींद में 47 फुट के रावण के पुतले का दहन किया गया। इसके साथ ही 40 40 फुट के पुतले मेघनाथ व कुंभकरण के जलाए गए। महेंद्रगढ़ में रावण मेघनाथ कुंभकरण के साथ-साथ कोरोन रूपी राक्षस का भी दहन किया गया। शहरों में दशहरा पर लगे मेलों में लोगों की भीड़ उमड़ी। झज्जर में राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने श्री राम पात्र के साथ अग्निबाण चलाकर रावण का पुतला दहन किया। कोरोना और महंगाई के कारण लंकापति और उसके परिवार का कद छोटा हो गया है। वहीं सोनीपत में पहले जहां 55 फुट ऊंचे रावण व उनके परिवार के पुतलों का दहन होता था, वहीं अब इनका कद घटकर महज 25 फुट रह गया। कामी रोड, सेक्टर-15 व नई अनाज मंडी में कारोनाकाल से पहले तक 45 से 55 फुट के पुतले बनाकर जलाए जाते थे।
2 of 7
झज्जर में धूं-धूं कर जलते पुतले।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर शहर के रामलीला मैदान में रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा कार्याक्रम के मुख्यातिथि रहे। उन्होंने श्रीराम के साथ अग्नि बाण चलाया।
महेद्रगढ़ में रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के साथ-साथ बुराई के रूप में कोरोना रूपी राक्षस का पुतला भी बनाया
3 of 7
महेद्रगढ़ में बनाए गए रावण, मेघनाथ, कुंभकरण व कोरोना रूपी राक्षस के पुतले
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दशहरा पर्व पर झज्जर में रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के साथ-साथ बुराई के रूप में कोरोना रूपी राक्षस का पुतला भी बनाया गया। यहां मेला में लोगों के लिए यह पुतला आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
जींद में जलते रावण, मेघनाद व कुंभकरण के पुतले।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जींद में 47 फुट का रावण व 40-40 फुट के मेघनाद व कुंभकरण के पुतले दहन किए गए। इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई। भाजपा नेता व जींद के भाजपा विधायक डॉक्टर कृष्ण मिड्डा के भाई राजन चिल्लाना इस मौके पर मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन
गोहाना में 45, गन्नौर में 40 और सोनीपत में 25-25 फुट के रावण के कुनबे के पुतलों का दहन किया
5 of 7
सोनीपत में जलते रावण, मेघनाद व कुंभकरण के पुतले।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत में दशहरा पर्व हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। गोहाना में 45 फुट, गन्नौर में 40 फुट और सोनीपत में 25-25 फुट के रावण के कुनबे का दहन किया गया। असत्य पर सत्य की जीत के इस पर्व को देखते के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। सभी स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।