सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Family attacked after breaking the windows of Fortuner car

Haryana: फॉर्च्यूनर कार के शीशे तोड़ परिवार पर हमला, पांच लोग घायल; बदमाशों ने मांगी फिरौती

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 04 May 2026 12:57 PM IST
विज्ञापन
सार

बदमाशों ने  फॉर्च्यूनर गाड़ी को रोककर उसमें सवार परिवार पर हमला कर दिया। पीड़ित परिवार के सदस्य ने बताया उनसे पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Family attacked after breaking the windows of Fortuner car
हमले में क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे के पास मोहड़ा फाटक के समीप रविवार शाम फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने एक फॉर्च्यूनर गाड़ी को रोककर उसमें सवार परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने सरेराह गाड़ी के शीशे तोड़कर भीतर बैठे बुजुर्ग, महिलाओं और बच्ची पर लोहे की रॉड से हमला किया। 

Trending Videos


परिवार का आरोप हमसे मांगी जा रही फिरौती
पीड़ित का आरोप है कि सोनीपत का एक गिरोह उनसे अब तक 4 करोड़ रुपये वसूल चुका है और अब 5 करोड़ की और फिरौती मांगी जा रही है। इस हमले में परिवार के पांच सदस्यों को चोटें आई हैं। पड़ाव थाना पुलिस ने करनाल के माखुमाजरा निवासी रणधीर सिंह की तहरीर पर विक्रम, पागल सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह कार्रवाई दंगा करने की धारा 191(2), घातक हथियार से लेस होकर दंगा करना 191(3) आदि के तहत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज किया केस 
करनाल के माखुमाजरा गांव निवासी रणधीर सिंह ने आरोप लगाया कि वह रविवार शाम करीब 6 बजे अपनी पत्नी सुदेश रानी, पुत्रवधू शालिनी, पोती आस्था के साथ इस्माइलपुर गांव से लौट रहे थे। मोहड़ा फाटक बंद होने के कारण वे गाड़ी वापस मोड़ने लगे तो एक स्कॉर्पियो व बाइक सवार करीब 6-7 बदमाशों ने उनकी फॉर्च्यूनर के आगे गाड़ी अड़ाकर रास्ता रोक लिया। जब उन्होंने अंदर से दरवाजे लॉक कर लिए तो हमलावरों ने लोहे की रॉड से गाड़ी के सभी शीशे तोड़ दिए व अंदर बैठे परिवार पर हमला कर चोटें पहुंचाई। आरोप लगाया कि सोनीपत के नयावास निवासी रमेश पहलवान का गिरोह पिछले 3 साल से उन्हें डरा-धमकार करीब 4 करोड़ रुपये ले चुका है। अब रमेश ओर उसके साले मोनू ने 5 करोड़ रुपये की और मांग की है। पैसे न देने पर ही यह जानलेवा हमला किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed