सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   6 lakh duped on pretext of job in municipal corporation

Ambala News: नगर निगम में नौकरी के बहाने 6 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
6 lakh duped on pretext of job in municipal corporation
विज्ञापन
अंबाला। चंडीगढ़ नगर निगम में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर दुराना गांव निवासी जगविंद्र सिंह से 6 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने कुछ दिनों बाद फर्जी आई कार्ड व नियुक्ति पत्र दे दिया। यहां तक कि तीन माह चंडीगढ़ नगर निगम में प्रशिक्षण भी दिलाया।
Trending Videos

जब शिकायतकर्ता नगर निगम कार्यालय में नौकरी करने गया तो पता चला कि सभी दस्तावेज फर्जी हैं व कोई नौकरी नहीं लगी है।
आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद अंबाला कैट थाना पुलिस ने कैंट निवासी अर्जुन सिंह व कैथल निवासी कुलदीप सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
20 लाख में हुआ था सौदा : दुराना गांव निवासी जगविंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि साल 2023 में उसे अर्जुन सिंह नामक व्यक्ति से मिलवाया गया था। आरोपियों ने दावा किया कि उनकी पहुंच बड़े अधिकारियों तक है और वह नगर निगम चंडीगढ़ में सीनियर असिस्टेंट के पद पर उसे भर्ती करवा देंगे। सौदा 20 लाख रुपये में तय हुआ, जिसमें से 16 लाख रुपये पर सहमति बनी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने किस्तों में उससे करीब 16 लाख रुपये की मांग की थी। विश्वास जीतने के लिए आरोपियों ने उसे एक फर्जी नियुक्ति पत्र दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed