{"_id":"69f7a92da33f0aa6de03c480","slug":"residents-said-they-were-unable-to-build-a-slaughterhouse-and-the-problem-of-cleanliness-and-streetlights-persisted-ambala-news-c-36-1-sknl1003-162628-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शहरवासी बोले- स्लॉटर हाउस बना नहीं पाए, सफाई और स्ट्रीट लाइटों की समस्या बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शहरवासी बोले- स्लॉटर हाउस बना नहीं पाए, सफाई और स्ट्रीट लाइटों की समस्या बरकरार
विज्ञापन
ई बस में यात्रा करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
- अंबाला कैंट से बस में सिटी जा रहे लोगों ने बताई परेशानी, कहा- खुद नगर निगम के सामने पसरी रहती है गंदगी
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। शहर में चुनावी रंग चढ़ चुका है। जीत के लिए पार्टियों ने भी जोर लगा दिया। ऐसे में अंबाला सिटी में ई-बस में सफर करने वाले यात्रियों से संवाद न्यूज एजेंसी ने चुनावी चर्चा की। बस में बैठे लोग शहर में अव्यवस्थाओं पर नाराज दिखे।
किसी ने कहा कि जलभराव का आज तक समाधान नहीं मिला तो किसी ने स्लॉटर हाउस न होने से खुले में चल रहे बूचड़खानों के प्रति आक्रोश जाहिर किया। लोगों ने कहा कि पार्टियां हर बार चुनाव में वादा करती हैं मगर होता कुछ नहीं है। आज भी लोग स्ट्रीट लाइटों के लिए परेशान हैं। सफाई व्यवस्था पर तो कुछ कहा ही नहीं जा सकता है। खुद नगर निगम के सामने गंदगी पसरी रहती है।
बारिश के पानी से दिलाई जाए निजात
माडल टाउन निवासी सिमरनजीत सिंह ने बताया कि उनके यहां कई साल से बरसात के पानी की गंभीर समस्या है। सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के दिनों में झेलनी पड़ती है। जंडली से लेकर मॉडल टाउन तक बरसात का पानी सड़कों पर भरा रहता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को परेशानी होती है। छात्रों की स्कूल से छुट्टी हो जाती है। उन्होंने बताया कि कांशी नगर में लोगों ने घरों के मीटर से स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन कर दिए गए जिससे लोगों के बिजली के बिल बढ़कर आने शुरू हो गए।
बूचड़खाने एकांत में बनाए जाएं
रेखा ने बताया कि वह रविदास माजरी की निवासी हैं। उनके यहां पर बूचड़खाने हैं जो खुले में मुर्गियाें को काटते हैं। इसके अलावा जैन कालेज रोड पर लड़कियों का स्कूल हैं। कई बार लड़कियां इस बूचड़खाने के पास से गुजरती हैं और खुले में यह सब देखकर डर जाती हैं। इन बूचड़खाने को एकांत में होना चाहिए।
शराब ठेका हटाने की जरूरत
शहर निवासी अमन ने बताया कि उनके घर के पास शराब का ठेका है, इस ठेके पर सुबह से लेकर देर रात तक शराबियों को जमावड़ा लगा रहता है। कई बार यहां पर लड़ाई झगड़ा भी हो जाता है। ऐसे में इस ठेके का यहां से हटाकर किसी दूसरी जगह शिफ्ट करना चाहिए।
पानी आने का समय निश्चित नहीं
मॉडल टाउन निवासी हरि सिंह ने बताया कि उनके यहां पीने का पानी आने का कोई समय नहीं है। कभी सुबह सात बजे तो कभी शाम को पानी आता है। कई बार वह घर में नहीं होते ऐसे में पानी आ जाता है। जबकि पानी का एक समय होना चाहिए, जिससे लोग परेशान न हो।
Trending Videos