{"_id":"69f7aa5ecb55455558068a54","slug":"there-was-a-power-outage-at-the-bus-station-for-six-hours-ambala-news-c-36-1-sknl1003-162625-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बस अड्डे पर छह घंटे बिजली रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बस अड्डे पर छह घंटे बिजली रही गुल
विज्ञापन
अंबाला छावनी बस अड्डे पर बंद पडे़ पंखे और फर्राटें, परेशान होते यात्री। संवाद
विज्ञापन
फोसीसीटीवी कैमरे और पंखे रहे बंद, परेशान हुए यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रविवार सुबह आंधी और बारिश के कारण छावनी बस अड्डे पर छह घंटे तक बिजली गुल रही जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। इसका सबसे बडा असर सुरक्षा पर पड़ा। बस अड्डे पर यात्रियों की निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे बंद रहे।
यात्रियों की सुविधा के लिए लगी एलईडी स्क्रीन भी बंद रहीं जिससे यात्रियों को बसों की समय-सारिणी और ऑनलाइन जानकारी नहीं मिल सकी। सर्वर और कंप्यूटर बंद होने के कारण सरकारी, अर्ध-सरकारी और फैक्ट्री कर्मचारियों के एक भी बस पास नहीं बन पाए जिससे लोग लौट गए।
पानी के लिए तरसे
परिसर में लगे तीनों वाटर कूलर में ठंडा पानी न होने के कारण यात्री पानी के लिए तरसते नजर आए। परिसर में लगे पंखे और फर्राटे बंद होने से यात्री बेहाल नजर आए। इस बीच रोडवेज प्रबंधन की लापरवाही सामने आई। बस अड्डा परिसर में पांच महीने पहले एक नया जनरेटर लगाया गया था ताकि बिजली कट के दौरान सेवाएं बाधित न हों लेकिन आज तक इसके कनेक्शन ही नहीं किए गए हैं। यह कीमती जनरेटर धूल फांक रहा है और आपात स्थिति में किसी काम नहीं आ सकी। रोडवेज कर्मचारियों के अनुसार, बिजली गुल होने के बाद बिजली निगम को सूचित किया गया था, लेकिन बार-बार संपर्क करने के बावजूद दोपहर तक आपूर्ति बहाल नहीं की गई।
होटल डी मेटरोपोल के पास ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, सुबह हवा और बरसात के कारण एलटी तार गिरने से जंपर उड़ गए थे, जिन्हें दो बजे तक ठीक कर दिया गया और लाइट चालू करवा दी गई।
- मोहित, एसडीओ, क्लालिटी सब स्टेशन, अंबाला छावनी।
Trending Videos