सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vendor arrested for selling bad samosas

Ambala News: खराब समोसा देने वाला वेंडर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Vendor arrested for selling bad samosas
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

अंबाला। ट्रेन नंबर 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में एक महिला यात्री के साथ दुर्व्यवहार करने वाले अनधिकृत वेंडर को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। महिला ने आरोप लगाया कि वेंडर ने उनके बेटे को खराब समोसा दिया और विरोध करने पर अभद्रता की।
आरपीएफ के अनुसार, ट्रेन में सफर कर रही महिला यात्री ने अपने बच्चे के लिए वेंडर से समोसा खरीदा था। समोसा खराब होने पर जब महिला ने शिकायत की तो वेंडर भड़क गया और उनके साथ बदसलूकी करने लगा। महिला यात्री ने कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2 पर मौजूद आरपीएफ की महिला कर्मचारी को मामले की मौखिक शिकायत दी। इसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी वेंडर को पकड़ लिया गया। जांच में पता चला कि वेंडर के पास सामान बेचने का कोई लाइसेंस नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed